बंगाल : रामपुरहाट स्टेशन पर फर्जी टीटीई बन कर रहा था ड्यूटी, यात्रियों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार

Author Mukesh tiwari|Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

फोटो। | Prabhat Khabar Network

रामपुरहाट स्टेशन पर पूर्व रेलवे के आरपीएफ ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को टीटीई बताकर यात्रियों और रेलवे अधिकारियों को धोखा दे रहा था। आरोपी ने AI की मदद से फर्जी पहचान पत्र और टिकट चेकिंग अथॉरिटी पत्र बनाए थे।

विज्ञापन

बीरभूम. पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रामपुरहाट स्टेशन से खुद को यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) बताकर यात्रियों और रेलवे अधिकारियों को गुमराह करने वाले उत्तर 24 परगना निवासी आर्यदीप साहा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से दो फर्जी रेलवे पहचान-पत्र, नकली टिकट चेकिंग अथॉरिटी (टीसीए) पत्र, दो एटीएम कार्ड, नकदी से भरा बैग और स्मार्टफोन बरामद हुआ.

विज्ञापन

पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

गुरुवार तड़के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गश्त के दौरान सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को युवक पर संदेह हुआ. मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) कार्यालय में पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह रेलवे कर्मचारी नहीं है और सियालदह मंडल का टीटीई बनकर यात्रा कर रहा था. मोबाइल जांच में विभिन्न स्टेशनों पर टिकट जांच करते उसकी तस्वीरें भी मिलीं. आरोपी ने कबूल किया कि उसने जेमिनी एआई की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों से अपील

सत्यापन में सियालदह और हावड़ा मुख्यालय ने पुष्टि की कि वह रेलवे कर्मचारी नहीं है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी और जब्त सामग्री को साईंथिया सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझी ने यात्रियों से संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या आरपीएफ को देने की अपील की.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola