भीषण गर्मी का कहर , 44.2, 44, 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, आग उगल रहा आसमान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Apr 2026 8:28 PM
भीषण गर्मी, कई इलाकों में 44 डिग्री सेल्सियस पार हुआ तापमान, फोटो- एआई
IMD Heat Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. महाराष्ट्र के विदर्भ के अकोला में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है. इसके अलावा अमरावती, वर्धा, नागपुर और अनंतपुर में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. आईएमडी ने कई जगहों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है.
IMD Heat Alert: अप्रैल का आधा महीना पार होते ही देश के कई राज्यों में आसमान से आग बरसने लगा है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. धूप, गर्मी और लू से लोग हलकान हैं. गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र में दिख रहा है. जहां विदर्भ क्षेत्र के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं. बुधवार को अकोला शहर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह बुधवार को दर्ज किए गये देश के अन्य हिस्सों के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा है.
इन चार राज्यों में गर्मी का कहर
सिर्फ अकोला नहीं है जहां आसमान से आग बरस रहा है. देश के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी का कहर है. अमरावती में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है. वहीं वर्धा में 43.9 डिग्री और नागपुर में 43.4 डिग्री और आंध्र प्रदेश का अनंतपुर भी 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ चौथे स्थान पर रहा. गर्मी का कहर यहीं नहीं थम रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है. आईएमडी ने विदर्भ के अधिकतर जिलों में लू का अलर्ट भी किया है.
महाराष्ट्र से लेकर यूपी तक आग उगल रहा आसमान
महाराष्ट्र के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. सोलापुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार कर गया है. जबकि मालेगांव में 43.2 डिग्री और बीड़ 43.1 डिग्री राज्य के सबसे गर्म स्थानों में से एक बने हुए हैं. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएमडी नागपुर के वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों में विदर्भ के अकोला, अमरावती, वर्धा, नागपुर, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा, चंद्रपुर और भंडारा जिलों में लू की स्थिति गंभीर हो सकती है. डॉ. कुमार ने बताया- अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और विदर्भ में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी.
एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बढ़ रही गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और उससे अधिक की ऊंचाई पर बना हवा के ऊंचे दबाव का एक क्षेत्र (एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन) है. यह एक गर्म ढक्कन की तरह काम कर रहा है, जो जमीन की तपिश को ऊपर नहीं जाने देता और उसे नीचे ही दबाकर रखता है. इसकी वजह से बादल नहीं बन पा रहे हैं और सूरज की सीधी किरणों के कारण पारा लगातार चढ़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 अप्रैल से तापमान में गिरावट आ सकती है.
मुंबई थाणे समेत इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट
आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के लिए आगामी दिनों में उमस भरी की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ के स्कूलों स्कूलों की छुट्टी
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है. भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. अब ये छुट्टियां 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेंगी. पहले यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक तय था, लेकिन इसमें बदलाव किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि यह नियम सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा.
Also Read: 16, 17, 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










