16, 17, 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, फोटो-पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 16, 17, 18 और 19 अप्रैल को उत्तर- पश्चिम, पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट भी जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में 16 से 19 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का भी अलर्ट है. उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी और ओले गिर सकते हैं. पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज आंधी और हवाओं का असर रहेगा. दक्षिण और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 19 अप्रैल के दौरान बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और ओलावृष्टि की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सहित अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में 16 से 19 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं.

पूर्वी भारत में तूफानी हवा

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान जारी रह सकता है. इस दौरान बिजली कड़कने और तेज हवाओं का भी दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कड़केगी बिजली, तेज हवा की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 और 19 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 17 और 18 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रह सकता है. गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: बिहार में कल से बदलेगा मौसम, सीमांचल के इन इलाकों में बारिश तो पटना में लू का अलर्ट

17 अप्रैल से झारखंड के 12 जिलों में लू का अलर्ट, 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा पारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola