पुतिन को देखते ही मोदी ने लगाया गले, सामने आया खास पल का VIDEO

Updated:
विज्ञापन

पुतिन को गले लगाते पीएम मोदी (Photo: ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का एक खास वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुतिन को देखते ही पीएम मोदी उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Video : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया. मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि पुतिन को देखते ही पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया. दोनों के बीच भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने और कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. माना जा रहा है कि बैठक में व्यापार, रक्षा और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को महान तमिल पुस्तक तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद गिफ्ट किया. दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले पीएम मोदी और पुतिन के बीच भारत मंडपम में मुलाकात हुई. तिरुक्कुरल तमिल साहित्य की सबसे मशहूर और महान रचनाओं में से एक है. इसे ‘तमिल वेद’ भी कहा जाता है. यह किताब दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद हो चुकी है. इसका रूसी भाषा में भी अनुवाद किया गया है.

पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे. वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक हुई. पुतिन के साथ रूस का एक बड़ा डेलिगेशन भी भारत आया है. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब पुतिन रूस से बाहर आयोजित किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खुद शामिल होंगे.


ये भी पढ़ें: PHOTOS : जब एक ही कार में सवार होकर निकले पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola