PHOTOS : जब एक ही कार में सवार होकर निकले पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, देखें तस्वीरें
एक ही कार में पीएम मोदी और पुतिन, फोटो एक्स
Car Diplomacy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात की. दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों के कई अहम पहलुओं पर चर्चा की.
Car Diplomacy: पीएम मोदी और पुतिन की बैठक किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सालाना शिखर सम्मेलन से इतर हुई.

पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में नजर आए
बैठक के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में बिश्केक एरिना में VI वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए गए.

पुतिन से मुलाकात के बाद क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तार से बातचीत हुई. भारत-रूस की 'खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई. यह देखकर खुशी होती है कि हाल के वर्षों में कई क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है. भारत-रूस दोस्ती के मुख्य क्षेत्रों में ऊर्जा, इनोवेशन, अंतरिक्ष, फर्टिलाइजर और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं."
ये भी पढ़ें: फिर बंटने की राह पर पाकिस्तान: मौलाना रहमान का पाक सेना पर वार, बोले-1971 का सरेंडर याद है न?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए