मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, चोट की वजह से Rohit Sharma इतने मैच से बाहर

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :16 Apr 2026 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
एक मैच में बैटिंग करते रोहित शर्मा

एक मैच में बैटिंग करते रोहित शर्मा

Mumbai Indians को IPL 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बैटर Rohit Sharma चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं, जिससे मुंबई की प्लेइंग XI और बल्लेबाजी क्रम पर बड़ा असर पड़ा है. जानिए रोहित की मैदान पर कब वापसी होगी.

विज्ञापन

Rohit Sharma: गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान इस बारे में जानकारी दी. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. एमआई के कप्तान पांड्या ने टॉस के बाद कहा, ‘रोहित आज नहीं खेल रहे हैं. उन्हें मैदान पर वापसी करने में शायद कुछ मैचों का समय लग सकता है.’ दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को टीम में शामिल किया गया है और वह अपने ही देश के बैटर रयान रिकेल्टन के साथ ओपनिंग करेंगे.

आरसीबी के खिलाफ मैच में लगी चोट

रोहित को मुंबई इंडियंस के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. इस मैच में मुंबई इंडियंस को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था. वे 18 रनों से हारे, लेकिन सच कहें तो वे मैच में कभी भी पूरी तरह से हावी नहीं थे. पहले उनका इलाज मैदान पर किया गया, लेकिन उससे उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ और कुछ ही देर बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया. आरसीबी की शानदार जीत में वे बल्लेबाजी करने वापस नहीं लौटे.

19 रन बनाकर रोहित ने छोड़ा मैदान

रोहित छठे ओवर में 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर मैदान से बाहर चले गए और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी चोट ने एमआई के लक्ष्य का पीछा करने में बड़ी बाधा डाली. फ्रेंचाइजी के मीडिया मैनेजर ने बाद में कहा कि रोहित की फिटनेस के बारे में जैसे ही कोई अपडेट मिलेगी, उसे शेयर किया जाएगा. इसी वजह से भी रोहित के लिए आरसीबी का मैच खराब रहा. आरसीबी के खिलाफ मैच रोहित के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा.

मैच के दौरान परेशान दिखे रोहित

आरसीबी के खिलाफ एमआई ने जब लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया. मैच अधिकारी ने उनके बल्ले की जांच की. रिकेल्टन का बल्ला पहली ही कोशिश में गेज टेस्ट में पास हो गया, लेकिन रोहित के बल्ले की जांच दो बार हुई. बैट को गेज में ठीक से फिट करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. रोहित इससे काफी नाराज दिखे और तिलक वर्मा भी गेज टेस्ट में उनकी मदद करने के लिए उनके साथ शामिल हो गए. आखिरकार, उन्हें बल्ला इस्तेमाल करने की इजाजत मिल गई. उस समय उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पारी छोटी होगी और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बीच में ही खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें…

CSK को झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर

क्या बारिश बिगाड़ेगी एमआई और पंजाब किंग्स का खेल? देखें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola