क्या बारिश बिगाड़ेगी एमआई और पंजाब किंग्स का खेल? देखें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

Updated:
विज्ञापन

मुंबई के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए, फोटो पीटीआई

MI vs PBKS, Weather Report: आईपीएल 2026 में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले मुंबई का मौसम कैसा रहेगा आइये जानते हैं.

विज्ञापन

MI vs PBKS, Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. राज्य के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मुंबई में दिन का तापमान 30 डिग्री के करीब है, जबकि शाम का तापमान 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है. मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. आर्द्रता 56% रहने का अनुमान है. जबकि 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. उमस अधिक रहने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है. मैदान छोटा और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच है. जिससे अधिक स्कोर बनने की संभावना है. यहां लाल मिट्टी वाली पिच है, जिसमें बाउंस और पेस की संभावना है. बल्लेबाजों के लिए पिच आसान इसलिए है क्योंकि गेंद बल्ले पर आसानी से आती है.

18 से 21 अप्रैल के दौरान बारिश और तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मध्य महाराष्ट्र में 18 से 21 अप्रैल के दौरान बारिश और तेज हवाएं (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक) चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola