CSK को झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर

Updated:
विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ के साथ खलील अहमद, फोटो पीटीआई

Khaleel Ahmed Ruled Out: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को झटका लगा है. तेज गेंदबाज खलील अहमद कूल्हे में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

Khaleel Ahmed Ruled Out: खलील अहमद ने सीएसके की तरफ से अभी तक सभी पांच मैच में हिस्सा लिया है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी. उन्होंने अब तक सीएसके की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे.

विज्ञापन

खलील अहमद को ठीक होने में लगा जाएंगे 10 से 12 सप्ताह

खलील अहमद को चोट से उबरने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं. भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था.

आईपीएल 2026 में खलील का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में खलील अहमद ने पांच मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 101 गेंद फेंके और 146 रन देकर दो विकेट चटकाए. आईपीएल में उनके प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 76 मैचों में कुल 91 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: दर्द से छटपटा उठे ऋषभ पंत, जोश हेजलवुड की गेंद बाईं कोहनी पर लगी, कराहते हुए छोड़ा मैदान

धोनी टीम से बाहर, लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिख रहा माही का असर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola