धोनी टीम से बाहर, लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिख रहा माही का असर
नूर अहमद और एमएस धोनी
MS Dhoni : चेन्नई की टीम इस बार अपने थाला एमएस धोनी के बिना 5 मैच खेल चुकी है. इस वजह से उनकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 5 में से लगातार 3 मैच टीम हार चुकी है. अब धोनी अपनी चोटी से उबर रहे हैं, हालांकि वे मैच नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन खिलाड़ियों को मोटिवेट कर रहे हैं.
MS Dhoni : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रभाव इस तरह का है कि उनके बिना टीम अधूरी सी मालूम पड़ती है. टीम के खिलाड़ी भी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनसे अपने प्रदर्शन पर सलाह भी लेते हैं. ऐसा ही एक उदाहरण टीम के स्पिनर नूर अहमद का भी है, जो इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन धोनी से बात करने के बाद उनकी बाॅलिंग में जबरदस्त बदलाव दिखा है.
नेट पर अभ्यास के दौरान नूर की हुई धोनी से बातचीत
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने चार मैच खेलने के बाद भी सिर्फ एक विकेट ही लिया था. केकेआर के साथ खेले गए मैच से पहले नेट पर अभ्यास के दौरान धोनी से लंबी बातचीत के बाद नूर अहमद ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और मैच के हीरो बन गए. नूर ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
टीम के सहायक कोच श्रीधरन ने नूर और धोनी की बातचीत के बारे में बताया
सीएसके के सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम ने नूर की मैच से पहले धोनी के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पा रहे हैं. पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, लेकिन नूर बल्लेबाजों पर हावी होने में कामयाब रहे. श्रीराम ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी. आज उसकी गेंद की गति हवा में थोड़ी धीमी थी. गेंद पर साइड स्पिन ज्यादा थी और ड्रॉप भी ज्यादा था. इस पर वह काम कर रहा है. धोनी ने अभ्यास सत्र के दौरान उनसे काफी देर तक बात की और उन्हें प्रेरित किया, जिसका असर गेम में दिखा.
ये भी पढ़ें : रविचंद्रन अश्विन की रुतुराज गायकवाड़ को सलाह-हवा में शॉट न खेलें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए