रविचंद्रन अश्विन की रुतुराज गायकवाड़ को सलाह-हवा में शॉट न खेलें

Published by :Rajneesh Anand
Published at :15 Apr 2026 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Ruturaj and R Ashwin

रुतुराज और आर अश्विन

CSK vs KKR IPL Match: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी इस सीजन में काफी स्ट्रगल कर रहे हैं. गायकवाड़ ने अभी तक इस सीजन में पांच मैच खेलकर सिर्फ 63 रन बनाएं हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनके सीनियर रहे पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सलाह दी है.

विज्ञापन

CSK vs KKR IPL Match: आईपीएल 2026 की शुरुआत में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब अपने रिदम में आ रही है. 14 जनवरी को केकेआर के साथ खेले गए मैच को जीतने के बाद प्वाइंट टेबल में भी सीएसके की टीम अब 8वें स्थान पर आ गई है. टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो जीत से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर दबाव कम हुआ होगा.

सीएसके को शुरुआत में मिली लगातार 3 हार

अश्विन ने खराब फॉर्म में चल रहे इस सलामी बल्लेबाज को पारी की शुरुआत में अपने दृष्टिकोण में थोड़ा बदलाव करने की सलाह भी दी.पांच बार की चैंपियन सीएसके ने शुरुआत में लगातार तीन हार झेली लेकिन इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार वापसी की है. अश्विन ने जियोस्टार पर कहा, कप्तान के तौर पर उन्हें दो जीत मिल चुकी है, जिससे वह सहज महसूस करेंगे. सच कहूं तो अगर मैं डगआउट में होता या रुतुराज गायकवाड़ होता तो ज्यादा चिंता नहीं करता. टी20 फार्मेट ऐसा है जहां आपको लगातार इरादा दिखाना होता है.

खराब फार्म से जूझ रहे रुतुराज को अश्विन ने दी हवा में शॉट नहीं खेलने की सलाह

चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ अभी बहुत खराब फाॅर्म में चल रहे हैं. उन्होंने 5 मैचों में केवल 63 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 28 है. उनकी असफलता के कारण युवा आयुष म्हात्रे के संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने की भी चर्चा बढ़ रही है. ऐसे में गायकवाड़ के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है. अश्विन ने गायकवाड़ को अपनी पारी की शुरुआत में हवा में शॉट नहीं खेलने की सलाह दी. उन्होंने कहा, रुतुराज कुछ ज्यादा ही आक्रामक शॉट खेल रहे हैं और जल्दी आउट हो रहे हैं. अगर वह अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ा सहज होकर खेलें, गेंद को सही समय पर खेलने की कोशिश करें और अधिक से अधिक मैदानी शॉट खेलें तो इससे उन्हें फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें : बीजेपी की हाइब्रिड पॉलिटिक्स, नीतीश फैक्टर और जातीय समीकरण को साधा; जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए गए

CSK की जीत से मुंबई को नुकसान, KKR का बुरा हाल, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola