दहेज की खातिर महिला को जला कर मार डाला

Published at :30 Mar 2017 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज की खातिर महिला को जला कर मार डाला

दुखद. ससुराल वाले बाइक की कर रहे थे मांग छपरा(कोर्ट) : दहेज में मोटरसाइकिल व सोने की चेन नहीं मिलने पर ससुराल वालों की एक विवाहिता की जला कर हत्या कर दिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल कराया गया है. उक्त मामला को जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी बाजार निवासी केदार […]

विज्ञापन

दुखद. ससुराल वाले बाइक की कर रहे थे मांग

छपरा(कोर्ट) : दहेज में मोटरसाइकिल व सोने की चेन नहीं मिलने पर ससुराल वालों की एक विवाहिता की जला कर हत्या कर दिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल कराया गया है. उक्त मामला को जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी बाजार निवासी केदार सिंह ने दर्ज कराते हुए अपनी पुत्री रानी देवी के पति व दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी बीरेंद्र सिंह और ससुर मोहन सिंह को अभियुक्त बनाया है. आरोप है कि उसने अपनी पुत्री रानी की शादी वीरेंद्र के साथ की थी शादी के बाद पति और ससुर दोनों रानी पर दबाव देने लगे कि तुम मायके से मोटरसाइकिल और सोने का चेन ले आओं,
नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे. रानी ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी, तो वे उसके ससुराल गये और समझा-बुझा कर वापस आ गये, लेकिन वे दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे और 23 मार्च को रानी की हत्या के उद्देश्य से जला कर जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भरती करा दिया. गैर व्यक्ति के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री जली हुई अवस्था में सदर अस्पताल में पड़ी हुई है, जब वे सूचना पर अस्पताल गये तो देखा कि उनकी पुत्री बेहोशी की हालत में है, जहां उपचार के दौरान 26 मार्च को उसकी मौत हो गयी. सीजेएम किशोरी लाल ने इस मामले में थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन