बक्सर जेल से फरार कैदियों में से एक पकड़ाया

छपरा (सारण) : बक्सर सेंट्रल जेल से फरार पांच कैदियों में से एक देवधारी राय उर्फ डॉन को पुलिस ने छपरा मुफस्सिल थाने के मठिया मोड़ से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद देवधारी ने कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, […]
छपरा (सारण) : बक्सर सेंट्रल जेल से फरार पांच कैदियों में से एक देवधारी राय उर्फ डॉन को पुलिस ने छपरा मुफस्सिल थाने के मठिया मोड़ से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद देवधारी ने कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इलाज के बाद देवधारी को मुफस्सिल थाना लाया गया. बक्सर सेंट्रल जेल से 31 दिसंबर की सुबह पांच कैदी फरार हो गये थे. जेल से भागने के लिए उन्होंने अस्पताल वार्डन के शौचालय की खिड़की का इस्तेमाल किया था. सारण जिले के मढ़ौरा थाने के असोइया गांव निवासी देवधारी राय जेल से फरार होने के बाद साढ़ा ढाला गांव में अपनी ननिहाल में रह रहा था. इसकी सूचना मिलने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




