भागलपुर के 3 हॉल्ट बनेंगे स्टेशन, एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, 3 साल में होगा तैयार

Published by :Paritosh Shahi
Published at :20 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur-Junction-News

भागलपुर जंक्शन

Bhagalpur: भागलपुर-दुमका और गोड्डा रेलखंड पर तीन हॉल्ट को स्टेशन में बदला जाएगा. इस फैसले से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी शुरू होगा.

विज्ञापन

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर-दुमका रूट के गोनूधाम हॉल्ट, पंजवारा रोड और गंगवारा हॉल्ट को अब स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए ईस्टर्न रेलवे से मंजूरी भी मिल चुकी है. स्टेशन बनने के बाद इन जगहों पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. प्लेटफॉर्म को बड़ा किया जाएगा और हर स्टेशन पर कम से कम दो प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. यात्रियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था होगी.

सर्वे के बाद दिया गया था प्रस्ताव

यहां 24 घंटे टिकट लेने की सुविधा के लिए टिकट घर बनाया जाएगा. स्टेशन बनने के बाद कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी, जिससे कामकाज सुचारु रूप से चल सके.

इस योजना को लेकर मालदा मंडल ने पिछले साल सर्वे कराया था. सर्वे में ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने और यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के लिए इन हॉल्ट को स्टेशन में बदलने का प्रस्ताव दिया गया था.

मंडल की ओर से प्रस्ताव कोलकाता स्थित मुख्यालय भेजा गया था, जहां से इसे मंजूरी मिल गई. यह काम गतिशक्ति योजना के तहत कराया जाएगा. अभी इन जगहों पर सिर्फ ट्रेनों का ठहराव होता है, लेकिन स्टेशन बनने के बाद और ट्रेनों का ठहराव मिलेगा. एक्सप्रेस ट्रेनें भी यहां रुक सकेंगी.

जरूरत के हिसाब से फुटओवर ब्रिज की व्यवस्था भी की जाएगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस योजना पर करीब 9 से 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही

इसके अलावा भागलपुर जंक्शन से करीब 14.40 किलोमीटर दूर जगदीशपुर में नया टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा. भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलखंड का दोहरीकरण भी प्रस्तावित है, जिस पर करीब 3169 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है.

जगदीशपुर में बनने वाले इस नए टर्मिनल स्टेशन को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यहां तीन यात्री प्लेटफॉर्म, दो फुटओवर ब्रिज, सर्विस बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, चार लूप लाइन, दो माल लाइन, पांच स्टेबलिंग लाइन, दो शंटिंग नेक, दो रेक ट्रांसफर लाइन, दो सिक लाइन और तीन पिट लाइन बनाई जाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या-क्या सुविधा होगी

दुमका-भागलपुर सेक्शन पर बनने वाले इस टर्मिनल की अनुमानित लागत करीब 310.45 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जगदीशपुर हॉल्ट को विकसित कर न्यू भागलपुर टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा, जहां प्लेटफॉर्म शेड और पानी की सुविधा भी होगी.

इसके साथ ही मौजूदा भागलपुर स्टेशन को करीब 481.60 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी बनाया जाएगा. दूसरी तरफ पीरपैंती से गोड्डा के बीच नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है.

पुनसिया और संझा हॉल्ट को ब्लॉक हट स्टेशन का दर्जा दिया गया है. इससे ट्रेनों का संचालन आसान होगा और कम दूरी पर ट्रेनों को जल्दी रवाना किया जा सकेगा. रेलवे ने मोबाइल यूटीएस सुविधा भी शुरू कर दी है. इससे टिकट लेने में लोगों को आसानी होगी.

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों की बड़ी साजिश फेल, औरंगाबाद में पहाड़ के नीचे दबा मिला करबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

केएस द्विवेदी पर बिहार सरकार का भरोसा बरकरार, कार्यकाल बढ़ा, 68 वर्ष तक रहेंगे अध्यक्ष

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन