अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में लू का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Apr 2026 9:37 PM

विज्ञापन

अगले चार से पांच दिन लू चलने का अनुमान, फोटो- पीटीआई

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 25 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में लू की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कई राज्यों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

विज्ञापन

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (20 अप्रैल) को बताया कि अगले चार से पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ सकता है. आईएमडी ने लू (हीटवेव ) चलने का भी अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल में गंगा के मैदानी भाग, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के छिटपुट इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर लू चलने का अनुमान है.

इन राज्यों में बढेगा तापमान

आईएमडी ने कहा- 20 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिमी बंगाल में गंगा के कुछ मैदानी इलाके, 20 से 22 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 20 से 24 अप्रैल के दौरान केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और 24 और 25 अप्रैल को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा 20 और 21 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, 20 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और 20 से 22 अप्रैल के बीच ओडिशा में कुछ इलाकों में रात का तापमान बढ़ने का अनुमान है.

  • मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.
  • पूर्वी भारत में 20 और 21 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.
  • देश के बाकी हिस्सों में 20 से 25 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

हरियाणा में भीषण गर्मी

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिसमें नारनौल सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया. हिसार में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 39.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 41.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 39 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में आग उगल रहा आसमान

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा. बठिंडा राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लुधियाना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा. अमृतसर में पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: 20, 21, 22, 23 अप्रैल तक आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी, मौसम लेगा करवट, IMD अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola