आपकी बर्बादी का कारण बन सकती हैं ये 4 गलतियां, सफल होना है तो कभी न भूलें ये बातें

Updated:
विज्ञापन
mistakes that ruin your life

जिंदगी कओ बर्बाद करने वाली गलतियां Ai image

Chanakya Niti: चाणक्य की नीतियां हमें सुखी और सफल जीवन जीने का सही रास्ता दिखाती हैं. इस आर्टिकल में उन 4 बड़ी गलतियों के बारे में बताया गया है जो किसी भी इंसान की जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं. अगर आप बर्बादी से बचकर तरक्की करना चाहते हैं, तो इन बातों को जरूर जानें.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. उनकी कही गयी बातें आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. कहा जाता है अगर आप एक सफल और समृद्ध जीवन की चाहत रखते हैं तो आपको चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया है जिनकी वजह से आपकी जिंदगी जिंदगी बर्बाद भी हो सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप इन्हें अपनी जिंदगी में दोहराने से बचे रहें. तो चलिए जिंदगी को बर्बाद कर देने वाली इन गलतियों के बारे में जानते हैं.

किसी भी काम को बाद के लिए टालने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति के लिए समय से ज्यादा कीमती और कुछ भी नहीं है. अगर आपके हाथ से समय एक बार चला जाए तो यह आपको कभी दोबारा वापस नहीं मिल सकता है. ऐसे में जब आप आज के काम को कल के लिए टालते हैं, तो आपको जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है. चाणक्य के अनुसार हर एक इंसान को अपने समय की कद्र करनी चाहिए. चाहे बात पढ़ाई करने की हो या फिर किसी भी अन्य काम की, आपको हर एक काम को उसके सही समय पर खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण

परिवार और दोस्तों को नजरअंदाज करने की गलती

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान कभी भी अकेले खुश नहीं रह सकता है. चाणक्य कहते हैं कि हमारे रिश्ते और हम जिस समाज में रहते हैं, वही हमारी असली ताकत साबित होते हैं. अगर आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को समय नहीं देते हैं, तो जरूरत या फिर मुसीबत के समय बिलकुल ही अकेले पड़ जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको कभी भी अपने रिश्तों में दूरी या फिर गलतफहमी को बढ़ने का मौका नहीं देना चाहिए. आपको हमेशा उन लोगों के लिए समय निकालना चाहिए जो आपके अपने हैं.

नयी चीजें सीखने में शर्म करने की गलती

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की बर्बादी उस समय शुरू हो जाती है जब वह नयी चीजें सीखना बंद कर देता है. चाणक्य कहते हैं कि किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसके अंदर मौजूद ज्ञान ही होता है. यह एक ऐसी चीज है जो आपको हर कठिन समय से बाहर निकाल सकता है. चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी एक व्यक्ति को यह नहीं समझना चाहिए कि उसे सबकुछ ही आता है. आपको जीवन के हर कदम पर कुछ न कुछ सीखते रहने की कोशिश करनी चाहिए. इसके अलावा आपको सिर्फ अपनी नहीं बल्कि दूसरों की गलतियों और एक्सपीरियंस से भी सीखने की कोशिश करनी चाहिए.

अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अक्सर हम अपने जीवन को बेहतर बनाने और पैसे कमाने के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. यह आपकी सबसे बड़ुी गलतियों में से एक है जो आपको बर्बाद भी कर सकती है. चाणक्य के अनुसार अगर आप बीमार रहते हैं, तो कभी भी जीवन में मिल रही खुशियों का आनंद नहीं उठा पाएंगे. इसके अलावा सेहत खराब होने की वजह से आप तरक्की भी नहीं कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें: खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए रोज करें ये 5 काम, चाणक्य की ये सीख बदल देगी आपकी जिंदगी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola