बाढ़पीड़ितों में असंतोष, शुरू हुआ प्रदर्शन का सिलसिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय में प्रदर्शन करते दरियापुर के ग्रामीण. छपरा (सारण) : बाढ़ पीड़ितों के बीच बचाव तथा राहत कार्य शुरू नहीं होने से विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है. मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने प्रदर्शन किया तथा अपने आक्रोश का इजहार किया. दरियापुर प्रखंड के विश्वंभरपुर, पथरा पर, कोठिया, प्रतापपुर, छोटामी, मकईपुर, […]
विज्ञापन
समाहरणालय में प्रदर्शन करते दरियापुर के ग्रामीण.
छपरा (सारण) : बाढ़ पीड़ितों के बीच बचाव तथा राहत कार्य शुरू नहीं होने से विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है. मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने प्रदर्शन किया तथा अपने आक्रोश का इजहार किया. दरियापुर प्रखंड के विश्वंभरपुर, पथरा पर, कोठिया, प्रतापपुर, छोटामी, मकईपुर, सज्जनपुर मटिहान के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित समाहरणालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाढ़ पीड़ितों का नेतृत्व कर रही जिला पार्षद शांति देवी के प्रतिनिधि मनीष कुमार दुबे ने बताया कि दरियापुर प्रखंड के दर्जनों गांवों के लाखों की आबादी बाढ़ की पानी से घिरी है.
पीड़ितों के बीच राहत व बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है. अब तक एक भी नाव प्रभावित क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है. सभी गांवों में पांच फीट उंचा बाढ़ का पानी बह रहा है. इन गांवों में बाढ़ पीड़ितों के बीच तैयार भोजन भी नहीं बांटा जा रहा है. बच्चे भूख व प्यास से बिलबिला रहे हैं. बाद में डीएम ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. बाढ़ पीड़ितों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




