मावि के 224 सहायक शिक्षकों को मिलेगी प्रोन्नति

Published at :21 Aug 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
मावि के 224 सहायक शिक्षकों को मिलेगी प्रोन्नति

छपरा (सदर) : सारण के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद पर 224 सहायक शिक्षकों के प्रोन्नति की औपबंधिक सूची जारी कर दी गयी है. जिनमें छपरा के 88, सीवान के 80 तथा गोपालगंज 56 सहायक शिक्षक शामिल है. अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ विजय कुमार सिंह के अनुसार वरीयता सूची […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : सारण के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद पर 224 सहायक शिक्षकों के प्रोन्नति की औपबंधिक सूची जारी कर दी गयी है. जिनमें छपरा के 88, सीवान के 80 तथा गोपालगंज 56 सहायक शिक्षक शामिल है. अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ विजय कुमार सिंह के अनुसार वरीयता सूची के प्रकाशन 25 अगस्त से 10 सितंबर तक दावा आपत्ति प्राप्ति के अंतिम तिथि 15 सितंबर तक तथा दावा आपत्ति निराकरण 30 सितंबर तक किया जायेगा.

प्रोन्नति की अंतिम सूची प्रकाशन से पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा. सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजाजी राजेश तथा राष्ट्रीय सचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से वरीयता सूची के औपबंधिक प्रकाशन के बाद सूची देख कर किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति सशमय करने की अपील की है.

छपरा के 88, सीवान के 80 तथा गोपालगंज के 56 चयनित शिक्षकों की सूची प्रकाशित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन