तरैया में चाकू मार कर बुजुर्ग की हत्या

Published at :20 Aug 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
तरैया में चाकू मार कर बुजुर्ग की हत्या

तरैया(सारण) : थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में गुरुवार की रात एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार डीह छपिया निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण राम की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. इस संबंध में मृतक के पुत्र रविंद्र राम ने तरैया थाने में अपने पिता […]

विज्ञापन
तरैया(सारण) : थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में गुरुवार की रात एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार डीह छपिया निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण राम की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. इस संबंध में मृतक के पुत्र रविंद्र राम ने तरैया थाने में अपने पिता की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में कहा गया है कि लक्ष्मण राम जयनाथ महतो के नवनिर्मित मकान पर सोते थे. गुरुवार की रात वह घर से खाना खाकर सोने चले गये. शुक्रवार की सुबह गांव वालों ने बताया कि उनकी हत्या कर शव को जनक सिंह के खेत में फेंक दिया गया है. खेत में पानी लगा हुआ था. शव को पानी से निकाल कर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. रविंद्र ने बताया कि पांच दिन पूर्व उसके पिता ने कहा था कि जयनाथ महतो के मकान पर डीह छपिया के राजू गिरि,रूपेश गिरि व प्रदीप साह शराब व गांजा पी रहे थे.
पिता ने नशा करने से मना किया तो तीनों ने मारपीट की तथा चाकू दिखा कर जान मारने की धमकी भी दी थी. उसका कहना है कि उसी तीनों व्यक्ति ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी है. तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. हत्यारों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन