गंगा खतरे के निशान से ऊपर, सरयू पहुंची करीब

Published at :20 Aug 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा खतरे के निशान से ऊपर, सरयू पहुंची करीब

छपरा (सारण) : गंगा व सरयू में शुक्रवार को आये उफान से कई नये क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. दोनों नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है. जिले के रिविलगंज, मांझी, छपरा सदर, दिघवारा तथा सोनपुर, पानापुर प्रखंडों के डेढ़ सौ से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित है. दोनों नदियां खतरे […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : गंगा व सरयू में शुक्रवार को आये उफान से कई नये क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. दोनों नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है. जिले के रिविलगंज, मांझी, छपरा सदर, दिघवारा तथा सोनपुर, पानापुर प्रखंडों के डेढ़ सौ से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित है. दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गयी है. बाढ़ के मद्दनेजर सभी अंचल पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा लगातार करने को कहा गया है. जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंताओं तथा कनीय अभियंताओं को पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग में लगाया गया है. सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने डोरीगंज समेत आसपास के कई पंचायतों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. छपरा शहर के पश्चिमी इलाके में फिर सरयू नदी के बाढ़ का पानी शुक्रवार को प्रवेश कर गया.

नदी का बढ़ा दबाव : गंगा व सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से कई स्थानों पर दबाव बढ़ गया है. सोनपुर प्रखंड के सबलपुर में गंगा के बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. झौंवा, आमी, दरियावगंज, डोरीगंज समेत कई स्थानों पर गंगा का दवाब बना हुआ है. नेहाला टोला, मुसेपुर बंगला, अवतार नगर, बलुआ कंश दियारा आदि गांव जलमग्न हो गये है.

यातायात बाधित होने की आशंका : छपरा-पटना मुख्य पथ पर गंगा नदी के बाढ़ का पानी बह रहा है. डोरीगंज थाना के पास नदी का पानी दक्षिण से उत्तर दिशा में बह रही है. छपरा-मांझी पथ पर सरयू नदी का भी दबाव बना हुआ है. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के पास नदी का पानी तीन फीट उंचा हो गया है. एनएच के दक्षिण बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है. इससे सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ने की आशंका है.

जल स्तर

गंगा नदी खतरे के निशान से 94 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.

सरयू नदी खतरे के निशान से 1.10 सेंटीमीटर नीचे बह रही है.

गंडक नदी खतरे के निशान से 132 सेमी नीचे बह रही है.

गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है. जिससे वह खतरे के निशान से 94 सेमी उपर बह रही है. सरयू तथा गंडक खतरे के निशान से नीचे बह रही है.

अमित कुमार, सहायक अभियंता, जल संसाधन विभाग, छपरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन