डंपर की ठोकर से दो युवकों की मौत

तरैया : थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव के बाइक सवार दो युवकों की मौत मंगलवार को डंपर की चपेट में आने से हो गयी. दोनों युवकों का शव जब संध्या समय घर पहुंचा, तो गांव में कोहराम मच गया. मृत युवक फेनहरा गांव निवासी शिवजी राय का 22 वर्षीय पुत्र चंचल कुमार यादव व धूपन […]
तरैया : थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव के बाइक सवार दो युवकों की मौत मंगलवार को डंपर की चपेट में आने से हो गयी. दोनों युवकों का शव जब संध्या समय घर पहुंचा, तो गांव में कोहराम मच गया. मृत युवक फेनहरा गांव निवासी शिवजी राय का 22 वर्षीय पुत्र चंचल कुमार यादव व धूपन पटेल का 25 वर्षीय विवाहित पुत्र वीरबल कुमार पटेल बताये जाते हैं. पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण हेतु छपरा भेजने की तैयारी में जुट गयी.
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक रेलवे टिकट बुक करा कर घर लौट रहे थे कि छपरा-मशरक मुख्य सड़क पर गौरा व नगरा के बीच जवैनिया चंवर स्थित पेट्रोल पंप के आसपास विपरीत दिशा से जा रहे डंपर ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को तत्काल छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया,
जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन पटना पहुंचने से पूर्व रास्ते में दोनों युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर दम तोड़ दिया. दो मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. सूचना पाकर विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय व एसडीओ मढ़ौरा संजय कुमार राय फेनहरा पहुंच परिजनों से मुलाकात की व हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




