दानापुर नहीं, आरा से चलेगी जनसाधारण एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रद्द, जानिए वजह

Updated:
विज्ञापन
jansadharan express

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: दानापुर मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण रविवार 26 अप्रैल को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस अब आरा जंक्शन से ही चलेगी, जबकि कई ट्रेनें रद्द या बदले मार्ग से चलेंगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: दानापुर मंडल के नेउरा स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने रविवार को मेगा ब्लॉक लिया है. इस काम के पूरा होते ही नेउरा-जटडुमरी नई ब्रॉडगेज रेललाइन शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा. हालांकि, इस मेगा ब्लॉक का असर यात्रियों पर साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

जनसाधारण एक्सप्रेस आरा से होगी रवाना

रेलवे के अनुसार, आनंद विहार से दानापुर आने वाली गाड़ी संख्या 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन आरा जंक्शन तक ही किया जाएगा. आरा से दानापुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. वहीं, दानापुर से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार (26 अप्रैल) को आरा जंक्शन से ही रवाना होगी.

कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव

दुर्ग से चलने वाली 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन रविवार को राजेंद्रनगर टर्मिनल तक ही सीमित रहेगा. राजेंद्रनगर से आरा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. हालांकि, आरा से दुर्ग जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने तय समय पर चलेगी. इसके अलावा, आरा से कामाख्या जाने वाली 13248 कैपिटल एक्सप्रेस राजेंद्रनगर टर्मिनल से ही शुरू होगी.

इंटरसिटी ट्रेन भी प्रभावित

वहीं जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13225) का परिचालन 25 अप्रैल को दानापुर तक ही किया गया. यह ट्रेन 26 अप्रैल को दानापुर से ही जयनगर के लिए रवाना होगी. आरा और दानापुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा.

पैसेंजर ट्रेनों पर भी पड़ा असर

मेगा ब्लॉक के कारण कई पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है. 26 अप्रैल को चलने वाली सासाराम-पटना पैसेंजर और पटना-आरा मेमू पूरी तरह रद्द रहेंगी. इसके अलावा पटना-डीडीयू मेमू पैसेंजर सहित कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन भी बंद रहेगा.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

Also Read: इको टूरिज्म पर सम्राट सरकार का बड़ा प्लान, जलाशयों से लेकर पहाड़ों तक बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन