रंग लाया प्रयास, बुझ रही प्यासों की प्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार के चार प्याऊ केंद्रों पर हुआ शीतल पेय का इंतजाम दिघवारा : आखिरकार ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर का असर हुआ और नगर पंचायत द्वारा मुख्य बाजार में चार जगहों पर बनाये गये प्याऊ केंद्रों पर पानी उपलब्ध कराया गया. अब प्रतिदिन इन केंद्रों तक पहुंच कर प्यासे लोग शीतल पानी […]
विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार के चार प्याऊ केंद्रों पर हुआ शीतल पेय का इंतजाम
दिघवारा : आखिरकार ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर का असर हुआ और नगर पंचायत द्वारा मुख्य बाजार में चार जगहों पर बनाये गये प्याऊ केंद्रों पर पानी उपलब्ध कराया गया. अब प्रतिदिन इन केंद्रों तक पहुंच कर प्यासे लोग शीतल पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं. घड़े का शीतल जल न केवल लोगों की प्यास बुझा रहा है, बल्कि उनलोगों की आत्मा को भी तृप्त कर रहा है. प्रत्येक दिन इन प्याऊ केंद्रों पर पहुंचनेवाले लोगों को पानी पिलाने के लिए दैनिक स्टाफ को भी प्रतिनियुक्त किया गया है, जो प्यासे को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं.
बताते चलें कि सीएम के छपरा आगमन से पूर्व नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में चार जगहों पर प्याऊ स्टॉल बनाये गये थे, मगर उन केंद्रों पर दो बूंद पानी की उपलब्धता नहीं थी. इसके बाद प्रभात खबर ने ‘चार जगहों पर बना प्याऊ केंद्र, मगर एक बूंद पानी मयस्सर नहीं’ शीर्षक से इस ख्बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद नगर प्रशासन हरकत में आया और प्याऊ केंद्रों पर शीतल पेयजल का इंतजाम किया. प्रभात खबर के प्रयास का परिणाम है कि अब हर दिन प्याऊ केंद्रों तक पहुंच कर प्यासे लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




