हादसों में गयी तीन की जान

Published at :20 May 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
हादसों में गयी तीन की जान

बिजली फाॅल्ट चेक कर रहे मिस्त्री की मौत दरियापुर : थाने के शीतलपुर पावर ग्रिड कैंपस में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार आलम खान बुधवार की रात बिजली का फाॅल्ट चेक कर रहा था. इसी दौरान विद्युत प्रवाह की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. […]

विज्ञापन

बिजली फाॅल्ट चेक कर रहे मिस्त्री की मौत

दरियापुर : थाने के शीतलपुर पावर ग्रिड कैंपस में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार आलम खान बुधवार की रात बिजली का फाॅल्ट चेक कर रहा था. इसी दौरान विद्युत प्रवाह की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वह बंगाल के जिला मालदह, थाना मणिका, ग्राम नाथी नगर का रहनेवाला था. इस संबंध में जेइ इलेक्ट्रिक बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि बिना शट डाउन लिये फाल्ट चेक कर रहा था, जो गलत 1था.
मिट्टी धंसने से महिला की मौत
अमनौर. थाने के धर्मपुर जाफर, अमनौर हाता गांव की एक दलित महिला की मौत मिट्टी धंसने से हो गयी, जबकि एक 15 वर्षीया युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जाता है कि राजकिशोर राम की पत्नी हेवांती देवी अपने गांव के ही बीगु राम की लड़की रानी कुमारी के साथ घर के पीछे कुछ ही दूरी पर एक गढ्ढे से मिट्टी खोद रही थी कि अचानक ऊपर से मिट्टी धंस गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन