आक्रोशित पेंशनधारियों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

दिघवारा : प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को अकिलपुर ग्राम पंचायत के सैकड़ों पेंशनधारियों ने हंगामा किया. प्रदर्शन के साथ पेंशनधारियों ने प्रखंडकर्मियों का भी घेराव करते हुए पेंशन वितरित करने समेत अपनी मांगों के साथ नारेबाजी की. सामाजिक सुरक्षा के सैकड़ों पेंशनधारी वृद्ध, विधवा व विकलांग आदि का आरोप था कि नौ माह से पेंशन […]
दिघवारा : प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को अकिलपुर ग्राम पंचायत के सैकड़ों पेंशनधारियों ने हंगामा किया. प्रदर्शन के साथ पेंशनधारियों ने प्रखंडकर्मियों का भी घेराव करते हुए पेंशन वितरित करने समेत अपनी मांगों के साथ नारेबाजी की. सामाजिक सुरक्षा के सैकड़ों पेंशनधारी वृद्ध, विधवा व विकलांग आदि का आरोप था कि नौ माह से पेंशन की राशि नहीं मिली, जबकी प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रखंड की कई पंचायतों में पेंशन राशि वितरित कर दी गयी तथा अकिलपुर दियारा क्षेत्र के लाभुकों को राशि रहने के बावजूद वितरित नहीं की जा रही है.
दियारा क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किये जाने का भी आरोप लगाया. इस संबंध में दिघवारा बीडीओ के परसा पंचायत चुनाव में आरओ के पद पर रहने और चुनाव में व्यस्त रहने के वजह से पेंशनधारियों को निराश होना पड़ा. वहीं इस संबंध में जानकारी भी नहीं मिल सकी. प्रदर्शन में मुख्य रूप से लाली कुंवर, नगीया देवी, शहाना खातून, राजकुमारी देवी, बालेश्वर साव, चमेली देवी, मुंशी साव, दशरथ राय, जलेश्वर राय, परमा राय, महेश राय समेत सैकड़ों महिला-पुरुष पेंशनधारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




