प्रधानाध्यापक पर जमानतीय वारंट जारी

छपरा (कोर्ट) : न्यायालय द्वारा बार-बार नामांकन पंजी की मांग किये जाने के बावजूद उसे प्रस्तुत नहीं करनेवाले प्रधानाध्यापकों पर कोर्ट ने वारंट जारी करने का आदेश दिया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कुमार यादव ने परसा प्रखंड के बभनगांवा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बनियापुर थाना कांड संख्या 207/11 मामले में अभियुक्त बनाये […]
छपरा (कोर्ट) : न्यायालय द्वारा बार-बार नामांकन पंजी की मांग किये जाने के बावजूद उसे प्रस्तुत नहीं करनेवाले प्रधानाध्यापकों पर कोर्ट ने वारंट जारी करने का आदेश दिया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कुमार यादव ने परसा प्रखंड के बभनगांवा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बनियापुर थाना कांड संख्या 207/11 मामले में अभियुक्त बनाये गये एक किशोर की जन्मतिथि में सत्यापन हेतु नामांकन पंजी की मांग की थी, परंतु प्रधानाध्यापक द्वारा उसे कोर्ट में प्रस्तुत नहीं करने पर न्यायिक पदाधिकारी ने उन पर जमानतीय अधिपत्र जारी करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




