सुरक्षा में रहेंगे 800 पुलिस अिधकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

स्वागत. सीएम के आगमन का काउंट डाउन शुरू, हुआ रिहर्सल हवाई हड्डा से लेकर जिला अतिथि गृह तक दिन के नौ बजे से 11 बजे तक आवागमन पर रहेगी रोक छपरा (सारण) : मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छपरा आ रहे नीतीश कुमार के कार्यक्रमों की रूप रेखा को […]
विज्ञापन
स्वागत. सीएम के आगमन का काउंट डाउन शुरू, हुआ रिहर्सल
हवाई हड्डा से लेकर जिला अतिथि गृह तक दिन के नौ बजे से 11 बजे तक आवागमन पर रहेगी रोक
छपरा (सारण) : मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छपरा आ रहे नीतीश कुमार के कार्यक्रमों की रूप रेखा को अंतिम रूप प्रशासन ने दे दिया है और इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर की गयी है. मुख्यमंत्री श्री कुमार की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध प्रशासन के द्वारा किया गया है. सुरक्षा में 800 पुलिस पदाधिकारी लगाये जायेंगे. करीब 100 से अधिक दंडाधिकारी तैनात होंगे. जिले के सभी थानों को हाइ एलर्ट कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दिन शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. हवाई हड्डा से लेकर जिला अतिथि गृह तक दिन के नौ बजे से 11 बजे तक आवागमन पर रोक रहेगी.
कार्य का हुआ अभ्यास : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम का रिहर्सल सोमवार को हुआ. पटना से हेलीकॉप्टर दोपहर हवाई अड्डे पर पहुंचा. इसके पहले से वहां डीएम दीपक आनंद तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर उतरने के बाद पायलट दल के सदस्यों ने अधिकारियों को कई सुझाव दिये और हवाई अड्डे पर कई सुधार कार्य कराने की जरूरत बतायी. डीएम ने तत्काल भवन निर्माण तथा अन्य अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. डीएम-एसपी ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा के संबंध में विमर्श भी किया.
पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था : मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 800 पुलिस पदाधिकारी तथा 100 दंडाधिकारी तैनात किये जायेंगे. एक सौ पुलिस पदाधिकारी, 200 सशस्त्र पुलिस बल, 500 लाठी बल को तैनात करने का निर्देश दिया गया है. हवाई अड्डा से लेकर जिला अतिथि गृह (परिसदन) तक पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी तैनात होंगे. समाहरणालय में भी पुलिस बलों की तैनात की जायेगी. पुलिस पदाधिकारी भी जगह-जगह तैनात रहेंगे. सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष तथा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायाण कुमार सुरक्षा प्रबंधों की लगातार मॉनीटरिंग करेंगे. पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को अलग-अलग सेक्टर में तैनात किया जायेगा.
सभी थाने को किया हाइ अलर्ट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के सभी थानों को हाइ अलर्ट कर दिया गया है. सभी थाओं की पुलिस को लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. जिले के बाहर से आनेवाले वाहनों का भी तलाशी अभियान शुरू किया गया है. सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बरतने की सख्त हिदायत दी गयी है.
जिले के सभी थानों को किया गया हाइ अलर्ट
क्या कहते हैं अधिकारी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की सभी आवश्यक तैयार कर ली गयी है. इस दौरान 800 पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. ट्रैफिक व्यवस्था में भी फेर-बदल किया गया है. जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाये जायेंगे.
पंकज कुमार राज, पुलिस अधीक्षक, सारण
खास बातें
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 लाठी बल
सुरक्षा लगाये जायेंगे 200 सशस्त्र बल
100 पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त
सुरक्षा में तैनात 100 दंडाधिकारी
बम निरोधक दस्ता रहेगा तैनात
श्वान दस्ता करेगा जांच
हैंड मेटल डिटेक्टर से होगी सुरक्षा जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




