रेंट और PG वालों के लिए गर्मी में बेस्ट हैं टावर कूलर्स, कम खर्च में मिलेगी ठंडी हवा

Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Apr 2026 6:03 PM

विज्ञापन

टावर कूलर / एआई इमेज

अगर आप रेंट में या फिर PG/हॉस्टल में रहते हैं, तो फिर आपके लिए टावर कूलर्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. ये पोर्टेबल होने के साथ-साथ कमरे में कम जगह लेते हैं और कम बिजली खर्च करते हैं.

विज्ञापन

रेंट पर रहने वाले या PG/हॉस्टल में रहने वालों के लिए गर्मियों में कूलिंग के लिए सही ऑप्शन चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. क्योंकि, AC हर जगह लगाना आसान नहीं होता, कभी बजट की दिक्कत होती है, तो कभी इंस्टॉलेशन की. साथ ही, कूलर शोर करते हैं और उन्हें कमरे में रखने के लिए अच्छा स्पेस चाहिए होता है. ऐसे में तपती दोपहरी से बचने के लिए टावर कूलर्स एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन बनकर सामने आते हैं. ये कूलर कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं, एक कमरे से दूसरे कमरे में इन्हें ले जाना भी आसान होता है और बिजली की खपत भी कम होती है. सबसे खास बात तो यह है, कि टावर कूलर्स किफायती भी होते हैं.

क्या होते हैं टावर कूलर्स?

टावर कूलर एक खास तरह के एयर कूलर होते हैं, जो ऊंचे (लंबे) और पतले डिजाइन में आते हैं. इन्हें खासतौर पर ऐसे घरों, PG या हॉस्टल के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां जगह कम होती है लेकिन अच्छी कूलिंग चाहिए होती है.

टावर कूलर का काम वही होता है, जो एक नॉर्मल कूलर करते हैं. यानी गर्म हवा को पानी से ठंडा करके कमरे में फैलाना. लेकिन इनकी डिजाइन अलग होती है, जिससे ये कम जगह में फिट हो जाते हैं और ऊपर की ओर तेज हवा फेंकते हैं.

टावर कूलर्स क्यों हैं बेस्ट ऑप्शन?

कम जगह में फिट: PG या रेंट के छोटे कमरों में जगह की हमेशा कमी रहती है. टावर कूलर का स्लिम और लंबा डिजाइन इसे कोने में आसानी से फिट कर देता है, जिससे ज्यादा स्पेस नहीं घिरता.

आसानी से इधर-उधर ले जा सकते हैं: अक्सर PG या रेंट पर रहने वालों को कमरा बदलना पड़ता है. टावर कूलर हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिन्हें आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं.

बिजली की कम खपत: AC के मुकाबले टावर कूलर काफी कम बिजली खर्च करते हैं. ऐसे में बिजली बिल की टेंशन भी कम रहती है, जो स्टूडेंट्स और जॉब करने वालों के लिए बड़ा फायदा है.

इंस्टॉलेशन की झंझट नहीं: AC की तरह टावर कूलर में किसी तरह का इंस्टॉलेशन नहीं करना पड़ता. बस पानी भरें, प्लग लगाएं और तुरंत ठंडक पाएं.

छोटे कमरे के लिए परफेक्ट कूलिंग: टावर कूलर खासतौर पर छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए डिजाइन किए जाते हैं. ये सीधे और तेज एयरफ्लो देते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है.

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

  • PG और हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स.
  • रेंट पर रहने वाले लोग.
  • छोटे कमरे या स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वाले.
  • कम बजट में बेहतर कूलिंग चाहने वाले यूजर्स.

खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

  • कमरे के साइज के हिसाब से कूलर चुनें.
  • पानी की टंकी (टैंक) की कैपेसिटी देखें.
  • एयरफ्लो और स्पीड ऑप्शन चेक करें.
  • अच्छे ब्रांड का कूलर लें ताकि टिकाऊ हो.

कहां से खरीद सकेंगे?

टावर कूलर मार्केट से लेकर ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स जैसे Flipkart और Amazon पर भी उपलब्ध है. साथ ही ये बजट में आते हैं. ऐसे में आप नॉर्मल टैंक कैपेसिटी वाले टावर कूलर्स 5 से 8 हजार तक की रेंज में आसानी से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹1000 से कम में दमदार हवा! गर्मी से राहत दिलाने वाले टॉप 5 टेबल फैन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola