दारोगा हत्या मामले में नहीं हुई गवाही

छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के थानाध्यक्ष संजय तिवारी की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियोजन द्वारा गवाह को प्रस्तुत नहीं किया जा सका. सोमवार को दारोगा हत्या मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में गवाही को लेकर तिथि निर्धारित की गयी […]
छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के थानाध्यक्ष संजय तिवारी की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियोजन द्वारा गवाह को प्रस्तुत नहीं किया जा सका. सोमवार को दारोगा हत्या मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में गवाही को लेकर तिथि निर्धारित की गयी थी, परंतु गवाह के प्रस्तुत नहीं होने की वजह से गवाही की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.
वहीं इस मामले में आरोपित व मंडल कारा में बंद तीन अभियुक्तों मुन्ना बाबा उर्फ मुन्ना चौबे, विजय कुमार सिंह तथा सोनू कुमार सिंह को मंडल कारा में पेशी हेतु कोर्ट लाया गया. वहीं इस मामले के दो अन्य आरोपित व जमानत पर मुक्त पंकज कुमार सिंह तथा गीता देवी की ओर से हाजिरी दी गयी. न्यायाधीश ने इस मामले में साक्ष्य हेतु अगली तिथि 27 मई निर्धारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




