दो बाइकों समेत अन्य सामान की चोरी

Published at :09 May 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों समेत अन्य सामान की चोरी

बसंतपुर : थाने के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बसौल गांव में शनिवर की रात चोरों ने डॉ छठू सिंह के दालान से दो बाइकों की चोरी कर ली. वहीं, बगल से एक साइकिल भी चुरा ली. लौटने के क्रम में बसौली स्थित मिश्रा टेंट हाउस से लाउडस्पीकर का सामना उठा लिया. साथ ही उज्जैना […]

विज्ञापन

बसंतपुर : थाने के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बसौल गांव में शनिवर की रात चोरों ने डॉ छठू सिंह के दालान से दो बाइकों की चोरी कर ली. वहीं, बगल से एक साइकिल भी चुरा ली. लौटने के क्रम में बसौली स्थित मिश्रा टेंट हाउस से लाउडस्पीकर का सामना उठा लिया. साथ ही उज्जैना स्थित ईंट चिमनी के कार्यालय का ताला तोड़ बैटरी व सोलर की भी उड़ा लिया. रविवार की सुबह चोरी होने की सूचना नबीगंज ओपी पुलिस को दी गयी.

ओपी इंचार्ज राकेश शर्मा ने सभी स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि बाइक व बैटरी की चोरी की घटना सत्य है. जांच की जा रही है.

अज्ञात शव की हुई पहचान : भगवानपुर हाट. रविवार को भगवानपुर हाट थाने में पहुंच कर छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा के हरेश्वर सिंह ने फोटो से अपने पिता की पहचान की.
मालूम हो कि उनकी मौत एक सप्ताह पूर्व हो गयी थी. पुलिस ने अज्ञात मान कर शव का पोस्टमार्टम करा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. उसके बाद शव उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में भी मामला दर्ज हुआ था. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन