UPSC टॉपर्स की फेवरेट है ये बुक, कवर करता है 50% टॉपिक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Apr 2026 3:28 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

Best Book for UPSC: अगर आप किसी भी यूपीएससी एस्पिरेंट के कमरे में झांकेंगे, तो वहां ढेर सारी किताबों के बीच एक मोटी सी, सुनहरी-पीली किताब जरूर चमकती हुई दिखेगी. जी हां, हम बात कर रहे हैं एम लक्ष्मीकांत की 'भारतीय राजव्यवस्था' (Indian Polity) की.

विज्ञापन

Best Book for UPSC: यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. इसे तैयारी करने वाले छात्र प्यार से ‘पॉलिटी की गीता’ या ‘बाइबल’ भी कहते हैं. कहा जाता है कि अगर आपने इस किताब को अच्छे से घोट कर पी लिया, तो प्रीलिम्स और मेन्स का लगभग 50% बोझ हल्का हो जाता है.

Best Book for UPSC: क्यों है यह सबकी फेवरेट?

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा कहलाती है. इसका सिलेबस समंदर जैसा है. एम लक्ष्मीकांत के भारतीय राजव्यवस्था किताब की सबसे बड़ी खासियत इसकी सरल भाषा है. कानून और संविधान की बातें अक्सर सिर के ऊपर से निकल जाती हैं, लेकिन लक्ष्मीकांत ने इसे इतने आसान तरीके से समझाया है कि एक आर्ट्स का छात्र हो या इंजीनियरिंग का, सबको सब कुछ समझ आ जाता है.

क्या-क्या कवर करती है यह किताब?

लक्ष्मीकांत की किताब केवल अनुच्छेदों (Articles) की लिस्ट नहीं है. यह आपको भारत के लोकतंत्र की जड़ों तक ले जाती है. इसमें शामिल मुख्य टॉपिक्स कुछ इस प्रकार हैं-

  • संविधान का निर्माण: कैसे हमारा संविधान बना और किन देशों से हमने क्या-क्या उधार लिया.
  • मौलिक अधिकार और कर्तव्य: एक नागरिक के तौर पर आपके पास क्या ताकत है और आपकी क्या जिम्मेदारियां हैं.
  • संसदीय प्रणाली: संसद कैसे चलती है, कानून कैसे बनते हैं और प्रधानमंत्री की क्या भूमिका होती है.
  • न्यायपालिका: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट कैसे काम करते हैं.
  • पंचायती राज: गांव के स्तर पर लोकतंत्र कैसे मजबूत होता है.

50% टॉपिक्स का गणित

कई टॉपर्स का मानना है कि प्रीलिम्स परीक्षा में सीधे तौर पर 15 से 20 सवाल इसी किताब के इर्द-गिर्द घूमते हैं. वहीं मेन्स के GS पेपर 2 में तो यह किताब रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती है. गवर्नेंस हो या संविधान, लक्ष्मीकांत के बिना उत्तर लिखना अधूरा सा लगता है. इसके अलावा, इंटरव्यू के दौरान भी जब आपसे देश की व्यवस्था पर सवाल पूछे जाते हैं, तो इसी किताब का ज्ञान आपके काम आता है.

पढ़ने का सही तरीका

सिर्फ किताब खरीद लेना काफी नहीं है. इसे पढ़ने का एक खास तरीका है. सबसे पहले उन चैप्टर्स को पढ़ें जो खबरों में रहते हैं, जैसे चुनाव आयोग या राज्यपाल की शक्तियां. पहली बार में नोट्स न बनाएं, बस कहानी की तरह पढ़ें. दूसरी और तीसरी बार पढ़ते समय उन पॉइंट्स को अंडरलाइन करें जो आपको जरूरी लगें.

यह भी पढ़ें: क्रिएटिविटी को दें पहचान, फैशन स्टाइलिंग में है मोटी कमाई, देखें करियर ऑप्शन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola