तरबूज की खेती करनेवाला बना नक्सली कमांडर

छपरा (कोर्ट) : मकेर थाना क्षेत्र के मछही जमालपुर निवासी व सेना का भगोड़ा नीडू शर्मा, जिसे मकेर का आतंक कहा जाता था कि हत्या के 10 वर्ष बीत गये, परंतु उसके आतंक ने कई ऐसे युवकों को अपराध की दुनिया में जाने को विवश कर दिया कि आज वे चाह कर भी उस अपराध […]
छपरा (कोर्ट) : मकेर थाना क्षेत्र के मछही जमालपुर निवासी व सेना का भगोड़ा नीडू शर्मा, जिसे मकेर का आतंक कहा जाता था कि हत्या के 10 वर्ष बीत गये, परंतु उसके आतंक ने कई ऐसे युवकों को अपराध की दुनिया में जाने को विवश कर दिया कि आज वे चाह कर भी उस अपराध के दलदल से बाहर नहीं निकल पा रहे.
आतंक का जवाब देने के लिए अपराधी बने ये चेहरे आज स्वयं आतंक के पर्याय बन चुके हैं. इनमें एक नाम है नक्सली एरिया कमांडर अनिल सहनी का, जिसे सारण पुलिस ने दो मई को बड़ी संख्या में असलहों और तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार अनिल ने पुलिस के समक्ष दिये अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि उसके पिता वैद्यनाथ सहनी एक मजदूर थे और वह आठ भाइयों के साथ मजदूरी तथा दियारा में तरबूज की खेती करता था.
वर्ष 1996 में उस क्षेत्र में नीडू का आतंक था. किसी की हत्या कर देना या बहू- बेटी की इज्जत के साथ खेलवाड़ करना उसके लिए आम बात थी. उसके कुकर्म का विरोध रामबहादुर महतो एवं उसके पुत्र किया, तो उसने उनकी हत्या कर दी. इस घटना से उसे मर्माहत किया और वह राम बहादुर व रामपुकार महतो के साथ नक्सली कमांडर प्रमोद मिश्रा से मिला और नक्सली गतिविधियों में शामिल होने लगा. वर्ष 2011 में रामपुकार की पत्नी पंचायत चुनाव जीती. उसके बाद से रामपुकार ने उन लोगों से मुंह फेर दौलत इकट्ठा करने लगा, जिसकी शिकायत प्रमोद मिश्रा, राजन जी से उसने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




