सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

Published at :07 Mar 2016 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

परसा : शीतलपुर-सीवान एसएच 73 मार्ग पर थाना क्षेत्र की सगुनी नहर के समीप साइकिल-मारुति की टक्कर में एक साइकिल सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भरती कराया गया. मारुती चालक मारुति लेकर फरार हो गया. घायल युवक थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

परसा : शीतलपुर-सीवान एसएच 73 मार्ग पर थाना क्षेत्र की सगुनी नहर के समीप साइकिल-मारुति की टक्कर में एक साइकिल सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भरती कराया गया. मारुती चालक मारुति लेकर फरार हो गया.

घायल युवक थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी बदरी राउत का पुत्र दीना राउत बताया गया है. वहीं परसा-मकेर सड़क के बीच सिकटी दुर्गा मंदिर के समीप साइकिल व बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी संतोष कुमार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन