नीतीश के सात निश्चयों को लोगों तक पहुंचाएं : मंजीत

छपरा (सारण) : जिला जदयू की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक चंद्रावती ऑडिटोरियम में शनिवार को जिलाध्यक्ष तपेश्वर संह की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जदयू को कैडर बेस […]
छपरा (सारण) : जिला जदयू की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक चंद्रावती ऑडिटोरियम में शनिवार को जिलाध्यक्ष तपेश्वर संह की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जदयू को कैडर बेस पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करें. उन्होंने पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया.
श्री सिंह ने नये-पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट जनता और सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष तपेश्वर सिंह ने कहा कि दल के नये पुराने सभी समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है. जमीनी स्तर पर कार्य करने वालों को ही संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जायेगी. बैठक में प्रखंड अध्यक्षों के चयन, जिला कार्यालय का बेहतर ढंग से संचालन, जिला शिकायत कोषांग के गठन एवं उसके रोस्टर पर विचार विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










