अब डीएल के लिए नहीं लगना होगा घंटों लाइन

Published at :05 Mar 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
अब डीएल के लिए नहीं लगना होगा घंटों लाइन

छपरा (सारण) : अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घंटों लाइन में खड़े होने के झंझट में मुक्ति मिल जायेगी. इसके लिए ऑन लाइन आवेदन जमा होगा. परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. परिवहन मंत्री चंद्रिका राय के गृह जिले के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घंटों लाइन में खड़े होने के झंझट में मुक्ति मिल जायेगी. इसके लिए ऑन लाइन आवेदन जमा होगा. परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. परिवहन मंत्री चंद्रिका राय के गृह जिले के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गयी है.
ऑन लाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने से बिचौलियों पर लगाम लगेगी. वर्तमान में आवेदन दाखिल करने के लिए आवेदकों को लंबी कतार में घंटों इंतजार करना पड़ता है. भीड़ अधिक रहने के कारण कई दिनों तक परिवहन कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है.
क्या करना होगा
विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन कर मांगी गयी जानकारी भरना होगा
वेबसाइट पर ही शैक्षणिक प्रमाणपत्र, चिकित्सा प्रमाणपत्र जेपीजी फाॅर्मेट में अपलोड करना होगा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से शुल्क भी ऑन लाइन जमा करना होगा
इसके बाद विभाग से एक कोड जेनरेट होगा
जेनरेट कोड के आधार पर लर्निंग व परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा ऑन लाइन आवेदन दाखिल करने के बाद आवेदक को परिवहन कार्यालय में हस्ताक्षर करने तथा अंगूठे का निशान देने के लिए जाना होगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन