नकद समेत हजारों की संपत्ति चुरायी

Published at :05 Mar 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
नकद समेत हजारों की संपत्ति चुरायी

चोरी. शिक्षिका के घर चोरों ने किया हाथ साफ जिले में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. पहले वे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के बंद घरों को निशाना बनाते थे. अब वे नगर थाना क्षेत्र के बंद घरों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि, इसमें कुछ हद […]

विज्ञापन
चोरी. शिक्षिका के घर चोरों ने किया हाथ साफ
जिले में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. पहले वे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के बंद घरों को निशाना बनाते थे. अब वे नगर थाना क्षेत्र के बंद घरों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि, इसमें कुछ हद तक गृहस्वामियों की लापरवाही भी जिम्मेवार है.
छपरा (सारण) : शहर के नेहरू चौक स्थित को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी शिक्षिका अंजू आनंद के घर से चोरों ने 20 हजार नकद समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी गये सामान में आभूषण शामिल हैं. विश्वविभूति के आवेदन नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना गुरुवार की रात की है. घटना के समय परिवार के सभी सदस्यों के साथ अंजू शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां गयी थीं. शिक्षिका ने बताया कि दो मार्च को वह घर बंद कर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गयी थी.
इसी बीच शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों द्वारा घर का ताला टूटे होने और घर में चोरी होने की सूचना मिली. घर पहुंचने पर पाया कि अलमारी, अटैची, बॉक्स तथा घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है.
अटैची तथा अलमारी में रखे गये आभूषण एवं 20 हजार नकद समेत हजारों रुपये से अधिक मूल्य संपत्ति की चोरी कर ली गयी. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और इसकी जांच की जा रही है. इस मामले में जल्द ही संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गिरोह का पता लगा लिया गया है और संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है.
बंद घरों को बना रहे हैं निशाना
चोर अब तक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के बंद घरों को निशाना बना रहे थे, लेकिन अब चोरों ने नगर थाना क्षेत्र को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. एक माह पहले मौना-साढ़ा रोड के एक फर्नीचर व्यवसायी के बंद मकान में चोरों ने चोरी कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चोरी गये आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन