रास्ता रोकने के विरोध में थाना पहुंचे ग्रामीण

Published at :03 Mar 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
रास्ता रोकने के विरोध में थाना पहुंचे ग्रामीण

तरैया : थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण रास्ता रोकने के विरोध में तरैया थाने पहुंचे. थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र दिया. इसमें ग्रामीणों ने कहा है कि डीह छपिया के दौलत साह के घर से देवनाथ पंडित के घर तक 50 वर्षों पूर्व पूर्वजों द्वारा दिये गये 10 फुट के रास्ते को […]

विज्ञापन
तरैया : थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण रास्ता रोकने के विरोध में तरैया थाने पहुंचे. थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र दिया. इसमें ग्रामीणों ने कहा है कि डीह छपिया के दौलत साह के घर से देवनाथ पंडित के घर तक 50 वर्षों पूर्व पूर्वजों द्वारा दिये गये 10 फुट के रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद किया जा रहा था.
गांव के ही बाबूलाल पंडित, अवधेश पंडित, संदेश पंडित, मुकेश पंडित, शंकर सिंह, रघुनाथ साह, अरविंद साह व मुंशी हुसैन द्वारा जबरदस्ती रास्ते को ईंट से जोड़ाई कर बंद किया जा रहा था. रोकने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त रास्ते के बंद हो जाने से एक सौ घरों के लोगों का आवागमन बंद हो जायेगा. ग्रामीणों ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए थानाध्यक्ष से कानूनी कारवाई की मांग की है. दिये गये शिकायत प्रतिवेदन पर सकल पंडित, सुरेंद्र पंडित, धनंजय साह, हरेंद्र राम, मनोज पंडित, राजेश महतो, सोनू कुमार, शिवचरण पंडित समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन