आभूषण व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ तीन दिनों तक बंद रहेंगी दुकानें छपरा (सदर) : केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषण व्यवसायियों एवं कारीगरों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी का भार थोपे जाने से नाराज व्यवसायियों एवं कारीगरों ने बुधवार को तीन दिवसीय व्यवसाय बंद का कार्यक्रम शुरू किया. बंद के आह्वान पर छपरा सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ […]
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ तीन दिनों तक बंद रहेंगी दुकानें
छपरा (सदर) : केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषण व्यवसायियों एवं कारीगरों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी का भार थोपे जाने से नाराज व्यवसायियों एवं कारीगरों ने बुधवार को तीन दिवसीय व्यवसाय बंद का कार्यक्रम शुरू किया.
बंद के आह्वान पर छपरा सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ ने पूर्ण रूपेन शामिल होते हुए चार मार्च तक बंद के अभियान को सफल बनाने का कार्य शुरू किया एवं मंडी में प्रदर्शन किया. व्यवसायियों का कहना था कि वित्त मंत्रालय द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों एवं कारीगरों पर बोझ लादा जा रहा है. धरना-प्रदर्शन में शामिल व्यवसायियों ने एक बैठक की, जिसमें सर्राफा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव निर्भय गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश नाथ, वरुण प्रकाश, बाबूलाल प्रसाद, मुकेश गुप्ता, राजेश आर्य, अनंत प्रसाद, प्रेम प्रकाश, लक्खी प्रसाद, सतीश कुमार जौहरी समेत अन्य उपस्थित थे.
निराश लौटे खरीदार : सर्राफा संघ तथा स्वर्णकार संघ के द्वारा अपना व्यवसाय बंद रखने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में इस भीषण लग्न के मौसम में भी आभूषणों की खरीदारी बाधित हुई.
छपरा सर्राफा संघ के प्रवक्ता प्रह्लाद सोनी की मानें, तो यह बंदी कार्यक्रम चार मार्च तक चलेगा. व्यवसायियों की बंदी के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक डेढ़ से दो करोड़ रुपये के आभूषणों की खरीद-बिक्री बाधित हुई. खास कर इस लग्न के मौसम में व्यवसायियों द्वारा अपना व्यवसाय बंद रखने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने के लिए आने-वाले लोगों को बिना खरीदारी किये लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










