56 केंद्रों पर 64, 585 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 11:20 PM (IST)
विज्ञापन

इंटर परीक्षा : 24 से शुरू होनेवाली परीक्षा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन छपरा (सदर) : आगामी 24 फरवरी से शुरू होनेवाली इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में हर हाल में नकल पर नकेल कसने को ले डीएम ने त्रीस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा सीसीटीवी कैमरे व […]
विज्ञापन
इंटर परीक्षा : 24 से शुरू होनेवाली परीक्षा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन
छपरा (सदर) : आगामी 24 फरवरी से शुरू होनेवाली इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में हर हाल में नकल पर नकेल कसने को ले डीएम ने त्रीस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की व्यवस्था की.
पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 15 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के अलावा हर केंद्र पर स्थायी मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात किये गये हैं, जो विभिन्न केंद्रों पर भ्रमण के दौरान या स्थायी तौर पर तैनात रहकर विधि-व्यवस्था व परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे. डीएम ने इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर एडीएम, डीडीसी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, डीआरडीए के निदेशक, एसडीओ स्तर के पदाधिकारियों को तथा सीओ व अन्य पदाधिकारियों को गश्ती दल में तैनात किया है.
संवेदनशील व 1000 से अधिक परिक्षार्थी वाले 24 केंद्रों पर वरीय पदाधिकारी होंगे तैनात :संवेदनशील एवं एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों वाले केंद्रों पर अतिरिक्त वाले शहर के 24 केंद्रों पर वरीय पदाधिकारियों की तैनाती की है, जो परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व अपने केंद्र पर पहुंचकर स्टेटिक/गश्ती/महिला पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की सहायता से परीक्षार्थियों का गेट पर ही चिट-पुरजों की गहन जांच सुनिश्चित करेंगे, ताकि कोई परीक्षार्थी चिट, पुरजा, मोबाइल आदि सामग्री लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश न करें. साथ ही परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनश्चित करायेंगे. इन केंद्रों में विभिन्न विभागों के जिला स्तर के पदाधिकारी एवं वरीय उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी शामिल है.
शहर के इन 24 कंद्रों में डॉ पीएन सिंह इंटर कॉलेज, जगलाल चौधरी, छपरा, राजेंद्र कॉलेज, छपरा, बाबू भुनेश्वर, छपरा, एक्यू अंसारी उच्च विद्यालय, छपरा, एसडीएस कॉलेज, छपरा, आरएनसिंह इवनिंग कॉलेज, छपरा, गंगा सिंह कॉलेज, छपरा, होली फेमली पब्लिक स्कूल, मेहिया छपरा, जगलालराय कॉलेज, रौजा छपरा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, छपरा, सारण एकेडमी, छपरा, भागवत विद्यापीठ, छपरा, जगदम कॉलेज, छपरा, आरडीएस पब्लिक स्कूल, छपरा, सीपीएस चांदमारी, छपरा, एएनडी पब्लिक स्कूल खलपुरा, छपरा, राजेंद्र अशफी डिग्री कॉलेज, छपरा, एसएलपीसी उच्च विद्यालय, छपरा, रामजयपालक कॉलेज, छपरा, आरडीएम डिग्री कॉलेज नेवाजी टोला, तपेश्वर कॉलेज छपरा शमिल हैं.
जिले में बनाये गये तीन बज्रगृह
डीएम दीपक आनंद ने परीक्षा के दौरान उपयोग की गयी उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए जिला स्कूल, छपरा, अनुमंडल कार्यालय, मढ़ौरा तथा इ किसान भवन सोनपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर को बज्रगृह बनाये गये हैं. तीनों बज्रगृह के लिए एक-एक वरीय पदाधिकारी की तैनाती की गयी है.
वहीं सभी केंद्राधीक्षकों को प्रतिदिन परीक्षा के समाप्ति पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के सामने व्यवहरित उत्तर पुस्तिकाओं एवं ओएमआर सीट को विषयवार सील कर गश्ती दल दंडाधिकारी के माध्यम उसी दिन बज्रगृह में पहुंचायेंगे. हर बज्रगृह की सुरक्षा के लिए 1-4 के सशक्त बल तैनात किये गये हैं, जबतक सभी पैकेज सुरक्षित रखने का कार्य समाप्त नहीं होता तब तक परीक्षा डीयूटी से जुड़े कोई पदाधिकारी या कर्मी केंद्र से बाहर नहीं जायेंगे.
इंटर परीक्षा-2016 में सारण के सभी 56 केंद्रों पर पूरे बिहार में सबसे ज्यादा 64585 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. वहीं, 63 हजार तथा 62 हजार परीक्षार्थियों वाले गया तथा पटना जिला दूसरे नंबर पर है.
एेसी स्थिति में जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांति व्यवस्था निर्धारण के लिए आवश्यक व्यवस्था की गयी है. वहीं, बीइओ चंद्रकिशोर प्रसाद यादव व जिला प्रशासन के प्रयास से सभी केंद्रों के लिए समय से वीक्षकों की नियुक्ति केंद्रों पर समय से प्रश्न पत्र पहुंचाने आदि की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था की गयी है.
इससे किसी भी स्थिति में कदाचार करने वाले प्रशासन की नजरों से बच नहीं पायेंगे एवं सभी वीडियोग्राफी का सीडी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के यहां परीक्षा समाप्ति के बाद के दो दिन के अंदर जमा कर दी जायेगी. इससे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजा जा सके.
इंटरमीडएट की परीक्षा को हर हाल में कदाचारमुक्त संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा एवं निगरानी की व्यवस्था की गयी है. इससे परीक्षा हॉल के अंदर या बाहर कोई भी कदाचार का प्रयासरत व्यक्ति अपने मंसूबें को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके.
दीपक आनंद, डीएम, सारण
पूरे बिहार में सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों वाले सारण जिले के साथ-साथ अन्य जिलों पर भी बोर्ड की नजर है. समय-समय पर बोर्ड के द्वारा नियुक्त विशेष पदाधिकारियों की टीम भी केंद्रों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के साथ-साथ अपनी रिपोर्ट बोर्ड को समझे जायेंगे. उन्होंने कदाचार में शामिल किसी भी पदाधिकारी या कर्मी को नहीं बख्शा जायेगा.
लाकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
परीक्षा के दौरान तीन नियंत्रण कक्ष करेंगे काम
इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष के स्थापना की गयी है. इसमें दूरभाष संख्या 06152-242444 है़ हर दिन प्रात: 7.30 बजे से संध्या पांच बजे तक नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा. इसमें पर्याप्त संख्या में पदाधिकारी एवं सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. किसी भी आकस्मिक स्थिति में डीइओ, एसडीओ से संपर्क कर सूचना दी जा सकती है.
इसके तहत सदर एसडीओ के मोबाइल नंबर-9473191269, एएसपी छपरा-9431210855, मढ़ौरा एसडीओ-9473191270, सोनपुर एसडीओ-9473191271 पर एसडीओ तथा डीइओ सारण 8544411907, अपने-अपने अनुमंडल में एवं जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










