कोढ़ा गिरोह के सदस्यों ने उड़ाये थे शिक्षक के रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : नगर थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कोढ़ा गिरोह के सदस्यों ने शिक्षक के एक लाख दस हजार रुपये उड़ाये थे. कोढ़ा गिरोह के सदस्यों द्वारा प्रयोग की जानेवाली बाइक भी पुलिस ने बरामद की है. गिरफ्तार दोनों अपराधी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत जुराबगंज गांव के लालजी यादव के […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : नगर थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कोढ़ा गिरोह के सदस्यों ने शिक्षक के एक लाख दस हजार रुपये उड़ाये थे. कोढ़ा गिरोह के सदस्यों द्वारा प्रयोग की जानेवाली बाइक भी पुलिस ने बरामद की है. गिरफ्तार दोनों अपराधी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत जुराबगंज गांव के लालजी यादव के पुत्र टिंकु यादव तथा कारू यादव के पुत्र श्याम कुमार शामिल है.
गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने स्वीकार किया कि वह हाजीपुर में रहता है और बाइक से छपरा शहर तथा जिले के विभिन्न ग्रामीण बाजारों पर जाकर वहां के बैंकों से रुपये निकाल कर घर जानेवालों के रुपये झपट्टा मार कर उड़ा लेते हैं. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
उन्होंने यह भी बताया कि नगरा में एक व्यक्ति के रुपये इसी गिरोह के द्वारा उड़ाये गये थे. सीसीटीवी की फुटेज तथा शिक्षक के द्वारा शिनाख्त किया गया है. कोढ़ा गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










