मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

Published at :17 Feb 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

छपरा : गिरते कानून व्यवस्था एवं बढ़ते अपराध, हत्या, दुष्कर्म व रंगदारी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आह्वान पर मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, लोजपा के वीगन मांझी, रालोसपा के डॉ अशोक कुशवाहा एवं हम के ललन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. आक्रोश […]

विज्ञापन

छपरा : गिरते कानून व्यवस्था एवं बढ़ते अपराध, हत्या, दुष्कर्म व रंगदारी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आह्वान पर मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, लोजपा के वीगन मांझी, रालोसपा के डॉ अशोक कुशवाहा एवं हम के ललन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. आक्रोश मार्च नगरपालिका मैदान से प्रारंभ हुआ एवं नारेबाजी करते हुए साहेबगंज, मौना चौक, सलेमपुर होते हुए नगरपालिका चौक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया.

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि बिहार में जंगलराज की आगाज हो चुका है. सत्तारूद दल के विधायक व नेता अपराध कर व करा रहे हैं. उन्होंने नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की बात कहीं. पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने अपराधियों को राजनेताओं द्वारा संरक्षण देने की बात कहीं.

उन्होंने पुलिस द्वारा मीडिया कर्मियों को धमकाने व अपराधिक घटना को गैंगवार व आपसी रंजिश की घटना बताकर आंकड़े कम करने का प्रयास बताया. सभा को राजेश्वर सिंह, श्रीनिवास सिंह, रंजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बृजमोहन सिंह, इंदु राय, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेश ओझा, शेख मुस्तकीम, राजेश्वर प्रसाद सिंह, सुदर्शन साह, सुपेंद्रनाथ चौधरी, राजेश सिंह, रामाकांत सोलंकी, श्रीकांत पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अभय सिंह, सत्यानंद सिंह, प्रकाश रंजन नीकू, राजन सिंह, मदन सिंह, मुकेश चौधरी, जीतेंद्र सिंह, सत्यानंद सिंह, मानस सिंह, शेखर सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, विश्वनाथ बैठा, धीरज सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन