पांच वर्षों से गांव नहीं आता था कुख्यात राजन साह

Published at :15 Feb 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वर्षों से गांव नहीं आता था कुख्यात राजन साह

नगरा : खैरा थाना क्षेत्र के पहारपुर गांव का कंचन साह का चौथा पुत्र कुख्यात अपराधी राजन साह पांच वर्षो से अपने गांव या इलाके में कही नहीं दिख रहा था. पहारपुर, खोदाईबाग, तकिया, कालूपुर आदि गांव के ग्रामीणों ने कहा कि राजन साह की हत्या न्यूज पेपर से पता चला है. उनलोगों ने यह […]

विज्ञापन

नगरा : खैरा थाना क्षेत्र के पहारपुर गांव का कंचन साह का चौथा पुत्र कुख्यात अपराधी राजन साह पांच वर्षो से अपने गांव या इलाके में कही नहीं दिख रहा था. पहारपुर, खोदाईबाग, तकिया, कालूपुर आदि गांव के ग्रामीणों ने कहा कि राजन साह की हत्या न्यूज पेपर से पता चला है. उनलोगों ने यह भी कहा कि लगभग पांच वर्षों से वह इस क्षेत्र में नहीं दिख रहा था. उनलोगों के बीच यह चर्चा थी कि शायद भाई लोगों के साथ अपराधिक घटना छोर कर रह रहा है.

उसके तीन भाई दिनेश साह, अशोक साह, संजय साह है, जो असम में कार बार करते हैं, उसके पिता कंचन साह की मृत्यु 2015 में हो गयी थी. उसके गांव पर उसके परिवार के एक भी सदस्य नहीं रहते है बल्कि उसके चाचा 70 वर्षीय शिवपरसन साह रहते हैं. शिव परसन साह को विश्वास नहीं हो रहा था की जो राजन पांच वर्षों से असम में है, उसकी अचानक बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव में हत्या कर दी गयी है. उसके चाचा साह ने बताया की मृतक राजन की पत्नी आसाम के सोनारी से अपने पति का शव लेने के लिए छपरा पहुचेगी.

2011 में कर दी थी हत्या : लोगों ने बताया कि 2011 में दिनदहाड़े खैरा के फुटानी मोड़ पर एक युवक अजय राय की हत्या राजन साह और उसके सहयोगी मुनचुन सिंह ने कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने हरियाणा से राजन साह को गिरफ्तार किया था. वह फर्जी बेल पर जेल से छूटा था. उसी समय से राजन साह अपना क्षेत्र छोड़ कर बाहर चला गया और उसका दोस्त मुनचुन सिंह हत्या के मामला में जेल में बंद है. कुख्यात अपराधी राजन अपराध छोड़ने की नीयत से 2011 में जगदीशपुर पंचायत के मुखिया

पद के लिए अपनी चाची कवलपती देवी को खड़ा करवाया था. तीन बार काउंटिंग के दौरान अपनी प्रतिद्वंद्वी से लीलावती देवी को बराबर मत प्राप्त हुआ था.

इस बीच निर्वाची अधिकारी ने लॉटरी से रिजल्ट करवाया, जिसमें राजन की चाची हा गयी.लॉटरी में हार गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन