बिहार : छपरा में BJP नेता केदार सिंह की गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2016 12:32 PM
सारण : बिहार के छपरा जिले के तरैया थाना के गंडारपुलकेनिकट गुरुवारकी रात अपराधियों ने भाजपा नेता केदार सिंह की गोली मार कर हत्या की दी. पुलिसने जांच के दौरान मौके से दो खोखा बरामद किया है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता केदार सिंह गुरुवार की […]
सारण : बिहार के छपरा जिले के तरैया थाना के गंडारपुलकेनिकट गुरुवारकी रात अपराधियों ने भाजपा नेता केदार सिंह की गोली मार कर हत्या की दी. पुलिसने जांच के दौरान मौके से दो खोखा बरामद किया है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता केदार सिंह गुरुवार की शाम बाइक से मशरख के बंगरा स्थित अपनी बहन के घर गये थे. रात्रि में घर वापसी के दाैरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने गंडार पुल के निकट उनपर हमला बोल दिया और गोली मार उनकी हत्या कर दी. बाद में राहगीरों ने सड़क पर उन्हें खून से लथपथ पड़े हालत मेंदेखा और शोर मचाना शुरू कर दिया.
सूचनापाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिएउन्हें अस्पताल में भरतीकराया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










