saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 6:05 AM
विज्ञापन
प्रभुनाथ नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर
saran news : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.
विज्ञापन
saran news : आज के प्रमुख कार्यक्रम और शिविर
- संस्कार समर कैंप : छपरा स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बच्चों और युवाओं के नैतिक व आध्यात्मिक विकास के लिए विशेष संस्कार समर कैंप का आयोजन किया गया है.
- जदयू की महत्वपूर्ण बैठक : जदयू पार्टी कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक संगठनात्मक बैठक करेंगे.
- निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : गुदरी बाजार में सुबह आठ बजे से एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग अपनी बुनियादी स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं.
महत्वपूर्ण सूचना
- सदर अस्पताल में आपातकालीन सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.
- ओपीडी रविवार को बंद रहती है.
- शहर में बिजली की समस्या होने पर 9264456408 पर संपर्क किया जा सकता है.
धार्मिक स्थल (दर्शन समय)
- सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर प्रतिदिन प्रातः चार बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है. सुबह की आरती प्रातः पांच बजे होती है.
- दिघवारा का अंबिका भवानी मंदिर प्रतिदिन प्रातः चार बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहता है. आरती प्रातः पांच बजे होती है.
- सारण के नैनी स्थित द्वारकाधीश मंदिर प्रातः 6:30 बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती प्रातः सात बजे होती है.
- छपरा का मारुति मानस मंदिर प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती प्रातः छह बजे होती है.
- छपरा स्थित प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे से रात नौ बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती प्रातः 5:30 बजे होती है.
- न प्रातः छह बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती प्रातः 6:45 बजे होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










