हमने क्षेत्र का हर संभव विकास किया

Published at :13 Jan 2016 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
हमने क्षेत्र का हर संभव विकास किया

हमने क्षेत्र का हर संभव विकास किया छपरा (सारण). पूर्व विधान पार्षद डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मैंने हर संभव विकास किया है. बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव यहां प्रस्तावित है, इसको लेकर आज हमने मतदाताओं से संपर्क अभियान शुरू […]

विज्ञापन

हमने क्षेत्र का हर संभव विकास किया छपरा (सारण). पूर्व विधान पार्षद डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मैंने हर संभव विकास किया है. बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव यहां प्रस्तावित है, इसको लेकर आज हमने मतदाताओं से संपर्क अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से इस क्षेत्र से मैं जुड़ा हूं और लगातार छह बार यहां के मतदाताओं ने हमें सदन में भेजने का काम किया है. उन्होंने अपने को बेदाग बताते हुए कहा कि मेरे उपर किसी तरह का दाग नहीं है, उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, समेत अन्य समस्याओं को हमने सदन में उठाने का काम किया है. राज्य में आज भी वैसे कॉलेज हैं, जहां विभागों में न तो शिक्षक है और न ही पढ़ाई होती है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव समय से पहले लादा गया है, मतदाता इसका जवाब देंगे. इस अवसर पर शंकर दयाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, विजय कुमार सिंह, ललन सिंह, रजनी कांत, प्रवीण, राजीव कुमार सिंह, अरूण कुमार पांडेय, बलराम सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार तिवारी, मदन पांडेय, श्याम कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन