आपसी विवाद में महिला समेत दो घाय, दो गिरफ्तार

आपसी विवाद में महिला समेत दो घाय, दो गिरफ्तार बनियापुर. थाना क्षेत्र के सतुआ गांव में दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. दोनों पक्षों द्वारा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज […]
आपसी विवाद में महिला समेत दो घाय, दो गिरफ्तार बनियापुर. थाना क्षेत्र के सतुआ गांव में दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. दोनों पक्षों द्वारा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करा एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया. एक पक्ष के करीम साह ने दर्ज प्राथमिकी में जमीर साह, नन्हक, मियाजान, आजाद साह सहित पांच लोगों को नामजद कर मारपीट करने तथा घर में रखे बक्से लेकर भागने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे पक्ष की रूबी बेगम ने ताज मोहम्मद, गनी साह, सर्फुद्दीन, करीम साह सहित नौ लोगों को नामजद कर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के जमीर साह एवं नन्हक तथा दूसरे के करीब साह को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










