एक हजार किसानों का परमिट होगा रद्द

Published at :13 Jan 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
एक हजार किसानों का परमिट होगा रद्द

एक हजार किसानों का परमिट होगा रद्द सख्ती. कृषि यंत्र का क्रय नहीं करनेवाले किसानों को 15 जनवरी के पहले क्रय करने का निर्देशअनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का व्यापक स्तर पर चल रहा अभियानकृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया जारीसंवाददाता, छपरा (सारण)कृषि यंत्रों का क्रय नहीं करनेवाले […]

विज्ञापन

एक हजार किसानों का परमिट होगा रद्द सख्ती. कृषि यंत्र का क्रय नहीं करनेवाले किसानों को 15 जनवरी के पहले क्रय करने का निर्देशअनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का व्यापक स्तर पर चल रहा अभियानकृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया जारीसंवाददाता, छपरा (सारण)कृषि यंत्रों का क्रय नहीं करनेवाले किसानों का परमिट रद्द होगा. वैसे करीब एक हजार किसान हैं, जो परमिट प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन कृषि यंत्र का क्रय नहीं किया है. रबी फसल के लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन के लिए जिले में किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का व्यापक स्तर पर अभियान चल रहा है. जिले में करीब 19 हजार किसानों ने कृषि यंत्र के लिए आवेदन दाखिल किया है, जो बिहार में दूसरे नंबर पर है. वित्तीय वर्ष का अंतिम कृषि मेला पुन: 21-22 फरवरी को लगने जा रहा है. अनुदानित दर पर किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है. जिन किसानों का परमिट रद्द हो जायेगा, उन्हें पुन: नये सिरे से आवेदन दाखिल करना होगा. विशेषज्ञ देंगे किसानों को प्रशिक्षणजैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही खेती में कृषि यंत्र के प्रयोग तथा वैज्ञानिक तौर-तरीके का ज्ञान दिया जायेगा. कृषि वैज्ञानिक, मौसम वैज्ञानिक तथा यांत्रिक विशेषज्ञ इसकी जानकारी देंगे. सूखे से निबटने, सिंचाई का बेहतर प्रबंध करने, कीट प्रबंधन, जैविक खाद बनाने, फल व सब्जी तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की भी जानकारी किसानों को दी जायेगी. क्या है निर्देश-अनुदानित दर पर कृषियंत्र के लिए पूर्व में निर्गत परमिट पर 15 जनवरी के पहले क्रय करें-निर्धारित तिथि तक कृषि यंत्र का क्रय नहीं करनेवाले किसानों का परमिट 15 जनवरी को रद्द हो जायेगा-कृषि यंत्र का क्रय नहीं करनेवाले किसानों की संख्या एक हजार है-कृषि यंत्र अनुदानित दर पर विक्रय के लिए 31 विक्रेता अधिकृत हैं-परमिट रद्द हो जाने पर किसानों को नये सिरे से आवेदन दाखिल करना होगाऑन लाइन आवेदन शुरू-अनुदानित दर पर कृषि यंत्र लेने के लिए ऑन लाइन आवेदन शुरू हो गया है-कृषि यांत्रीकरण सह उपादान मेला 21-22 फरवरी को आयोजित होगा-ऑन लाइन आवेदनों की जांच किसान सलाहकार करेंगे-आवेदनों की जांच तथा सत्यापन के पश्चात किसानों को परमिट निर्गत किया जायेगा-प्रत्येक प्रखंड के कोटे का आवंटन कर दिया गया हैक्या कहते हैं अधिकारीपरमिट लेकर कृषि यंत्रों का क्रय नहीं करनेवाले किसानों को 15 जनवरी के पहले क्रय करने का निर्देश दिया गया है. जिले के करीब एक हजार किसानों का परमिट रद्द करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए 15 जनवरी तक की तिथि निर्धारित है. परमिट रद्द होने के बाद नये सिरे से किसानों को पुन: आवेदन कराना होगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गयी है. कृष्णकांत झाजिला कृषि पदाधिकारी, सारण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन