17 को होगा यज्ञ का भूमि पूजन व ध्वजारोहण

17 को होगा यज्ञ का भूमि पूजन व ध्वजारोहण चतुरपुर गोपालपुर में छह से 18 मार्च तक होनेवाले श्री आशुतोष महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारियों को लेकर हुई बैठक दिघवारा. सोनपुर प्रखंड के नयागांव के चतुरपुर गोपालपुर गांव में आगामी छह से 18 मार्च तक आयोजित होनेवाले श्री आशुतोष महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारियों की रूपरेखा निर्धारित […]
17 को होगा यज्ञ का भूमि पूजन व ध्वजारोहण चतुरपुर गोपालपुर में छह से 18 मार्च तक होनेवाले श्री आशुतोष महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारियों को लेकर हुई बैठक दिघवारा. सोनपुर प्रखंड के नयागांव के चतुरपुर गोपालपुर गांव में आगामी छह से 18 मार्च तक आयोजित होनेवाले श्री आशुतोष महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारियों की रूपरेखा निर्धारित करने व आयोजन को भव्य व बेहतर बनाने के लिए बुधवार को यज्ञ आयोजन समिति की बैठक अष्टग्राम महावीर मठ के प्रांगण में संपन्न हुई. इसमें आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि आगामी 17 जनवरी को 11 बजे दिन में यज्ञ के लिए भूमि पूजन सह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बैठक में ब्रजेश सिंह, उमाशंकर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राजेश सिंह, सुरेश सिंह, संजय सिंह, सोनू कुमार, शैलेंद्र सिंह व लाल सिंह समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. उधर, आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि यज्ञ में अयोध्या पीठाधीश्वर जगतगुरु बाल मुकुंदाचार्य, श्री महंत संत रामबालक जी, हरिहर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुशील चंद्र शास्त्री के अलावा देश के कई नामचीन आचार्य भाग लेंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार समेत राजनीतिज्ञ शिरकत करेंगे. श्री सिंह ने बताया कि छह मार्च को कलशयात्रा होगी. वहीं, सात मार्च को रुद्राभिषेक किया जायेगा. यज्ञ के दरम्यान देश के नामचीन प्रवचनकर्ताओं का प्रवचन होगा, जिनमें हरिद्वार के चैतन्य प्रकाश जी महाराज, उज्जैन की सुश्री वर्षा, कोलकाता के वशिष्ठ नारायण शास्त्री, काशी विश्ववनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री देव मिश्रा, कामख्या के शशि प्रकाश भारती व जनकपुर के संतराम बालक भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










