अगलगी में दो झोंपड़ियां जल कर राख

अगलगी में दो झोंपड़ियां जल कर राख दोनों परिवारों को सीओ ने 4700 नकद व एक क्विंटल अनाज देकर की मदद परसा. प्रखंड की शोभेपुर पंचायत के बसतपुर गांव में मंगलवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो झोंपड़ियां जल कर राख हो गयीं. अगलगी में बलिराम साह और बिंदु कुंवर के घर में […]
अगलगी में दो झोंपड़ियां जल कर राख दोनों परिवारों को सीओ ने 4700 नकद व एक क्विंटल अनाज देकर की मदद परसा. प्रखंड की शोभेपुर पंचायत के बसतपुर गांव में मंगलवार की रात हुई अगलगी की घटना में दो झोंपड़ियां जल कर राख हो गयीं. अगलगी में बलिराम साह और बिंदु कुंवर के घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, जेवर समेत अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग के हजारों रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. हालांकी संयोग अच्छा था कि पशु जलने से बच गया. अगलगी की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर हैंड पंप बोरिंग के सहयोग से आग पर काबू पाते, तब तक दोनों घर जल कर राख हो गये थे. घटना की खबर पाकर स्थानीय मुखिया अरविंद राय, पैक्स अध्यक्ष अनिल प्रसाद, उपप्रमुख उमेश राय आदि ने पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. मुखिया की पहल पर सीओ अवधेश कुमार नेपाली से घटना की जानकारी देकर सरकारी सहायता उपलब्ध करने की अपील की गयी. इस पर पहल करते हुए सीओ ने उक्त जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में दोनों पीड़ितों को 4700-4700 नकद और एक-एक क्विंटल अनाज प्रदान किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










