आय से अधिक संपत्ति वालों पर कसेगा शिकंजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

थानाध्यक्षों को चिह्नित करने का दिया गया निर्देश आर्थिक अपराध इकाई को भेजी जायेगी रिपोर्ट छपरा (सारण) : आय से अधिक संपत्ति रखनेवालों को चिह्नित किया जायेगा और आर्थिक अपराध इकाई को भेजा जायेगा, जिस पर नकेल कसने की कार्रवाई होगी. आय से अधिक संपत्ति रखनेवालों को चिह्नित करने का कार्य सभी थानों की पुलिस […]
विज्ञापन
थानाध्यक्षों को चिह्नित करने का दिया गया निर्देश
आर्थिक अपराध इकाई को भेजी जायेगी रिपोर्ट
छपरा (सारण) : आय से अधिक संपत्ति रखनेवालों को चिह्नित किया जायेगा और आर्थिक अपराध इकाई को भेजा जायेगा, जिस पर नकेल कसने की कार्रवाई होगी. आय से अधिक संपत्ति रखनेवालों को चिह्नित करने का कार्य सभी थानों की पुलिस करेगी. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं.
खास कर वैसे लोगों को चिह्नित करना है, जिनके पास ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति है. राज्य सरकार के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. ठेकेदारों, सरकारी, सेवकों, प्रॉपर्टी डीलरों समेत आय से अधिक संपत्ति रखनेवालों की जांच कर थानावार सूची मांगी गयी है.
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक दशक के अंदर चिह्नित किये गये सक्रिय अपराधियों की संपत्ति की भी जांच आर्थिक अपराध इकाई करेगी. पूरी जानकारी जुटाने और उसकी सूची बनाने के लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है.
पुलिस करेगी चिह्नित : आय से अधिक संपत्ति रखनेवालों को चिह्नित करने का कार्य पुलिस करेगी. पुलिस केवल वैसे लोगों को चिह्नित कर सूची बनायेगी, जिनके पास आय से अधिक संपत्ति है. पुलिस द्वारा चिह्नित कर बनायी गयी सूची को सरकार को भेजा जायेगा और सरकार के द्वारा कार्रवाई के लिए आर्थिक अपराध इकाई को भेजा जायेगा.
राज्य-जिले की सीमा पर बनेगा चेक पोस्ट : अपराध नियंत्रण के लिए राज्य व जिले की सीमा पर पुलिस चेक पोस्ट बनेगा. जिले में आनेवाले वाहनों की जांच प्रक्रिया का पुख्ता प्रबंध करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.
पुलिस चेक पोस्ट पर 24 घंटे तक लगातार जांच की व्यवस्था होगी. छपरा-पटना पथ पर सोनपुर, छपरा-गाजीपुर यूपी पथ पर मांझी, छपरा-सीवान पथ पर मांझी, छपरा-सीवान पथ पर रसूलपुर, छपरा-मुजफ्फरपुर पथ पर रेवाघाट पुल, छपरा-महम्मदपुर एनएच पर सहाजितपुर में चेक पोस्ट बनाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










