उचक्कों ने शिक्षक के 1.10 लाख रुपये उड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 3:01 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक से रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे शिक्षक दारोगा राय चौक के पास दिया घटना को अंजाम छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के पास एक शिक्षका के उचक्कों ने एक लाख, 10 हजार रुपये मंगलवार को उड़ा लिये. घटना उस समय हुई, जब वह […]
विज्ञापन
बैंक से रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे शिक्षक
दारोगा राय चौक के पास दिया घटना को अंजाम
छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के पास एक शिक्षका के उचक्कों ने एक लाख, 10 हजार रुपये मंगलवार को उड़ा लिये. घटना उस समय हुई, जब वह बैंक से अपने रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे. दारोगा राय चौक के पास खड़े टेंपो की सीट पर रुपये से भरे थैले को रख कर शिक्षक उसके खुलने का इंतजार कर रहे थे.
इसी बीच उचक्कों ने उनके कपड़े पर गंदा कीचड़ फेंक दिया, जिसे वह पलट कर देखने लगे, तभी उचक्के रुपये से भरे थैले लेकर भाग खड़े हुए. कोपा निवासी शिक्षक रघुवंश सिंह के बयान पर अज्ञात उचक्कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद यादव ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.
ऐसी आशंका है कि उचक्के बैंक से ही शिक्षक का पीछा कर रहे थे. शिक्षक श्री सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्य के लिए अपने बैंक के खाते से राशि की निकासी कर वह घर ले जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा और उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










